फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused misdeed woman thinking she was dead in Delhi

दिल्ली में हैवानियत की सारी हदें पार : दंपती पर हथौड़े से हमला, पति की मौत; खून से लथपथ महिला से दुष्कर्म

Mon, 26 May 2025 04:02 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 May 2025 04:02 AM IST
सार

शक होने पर पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया तो खुलासा हुआ। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने भी महिला के साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास के अलावा दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी है।

विज्ञापन
Accused misdeed woman thinking she was dead in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

दंपती पर हमले के दौरान आरोपी अखिलेश ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिला को मरा हुआ समझकर आरोपी ने खून से लथपथ पूजा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि भारी-भरकम हथौड़े से उसने पहले कमल के सिर पर वार किए। उसकी हत्या के बाद पूजा के साथ भी आरोपी ने ऐसा ही किया।

विज्ञापन

जब उसे लगा कि दंपती की मौत हो चुकी है तो उसने अपनी हवस मिटाने के लिए पूजा को मरा हुआ समझकर हैवानियत की। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूजा की हालत देखने के बाद पुलिस को शक हुआ। इलाज के दौरान उसका मेडिकल हुआ तो उसमें दुष्कर्म का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दीं। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दंपती को सबक सिखाना चाहता था। हत्या के बाद भी जब उसको संतुष्टि नहीं मिली तो उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह पूजा से भी बदला लेना चाहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमल व पूजा (दोनों का बदला हुआ नाम) झांसी, यूपी के रहने वाले थे। इनके यहां चार बेटियां व एक बेटा है। बड़ी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बाकी बच्चे गांव में रहते हैं। कुछ साल पहले कमल गुरुग्राम में काम कर रहा था। वहां उसकी मुलाकात अखिलेश से हुई।

कमल और अखिलेश का आना-जाना हो गया। कुछ समय पूर्व इनके ठेकेदार ने काम के लिए दिल्ली बुला लिया। दोनों कटवारिया सराय में रहने लगे। इस बीच अखिलेश की पूजा से बातचीत होने लगी। वह अक्सर उसके घर पर आकर उससे बातचीत करने लगी। कमल को इसका पता चला तो उसने एतराज किया। अखिलेश से पत्नी से दूर रहने के लिए कहा।

पूजा ने भी अखिलेश से बातचीत करना बंद कर दी। अखिलेश को लगा कि शायद पूजा की किसी दूसरे से नजदीकियां बढ़ गई हैं, इसलिए वह उसे नजरअंदाज कर रही है। बदला लेने की नीयत से उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले अपने कमरे में शराब पी। बाद में वह हथौड़ा लेकर कमल के कमरे में पहुंचा और वारदात को अंजाम दे दिया।
MP: खंडवा में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म में फरियादी से पुलिस तक की कहानी, सिलसिलेवार जानें घटनाक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed