फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused kills girl after failing to misdeed her in Faridabad

Faridabad: दुष्कर्म करने में असफल होने पर बच्ची की हत्या कर दी, पुलिस के डर से आरोपी ने छत से लगाई छलांग

Wed, 15 Nov 2023 06:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 Nov 2023 06:11 PM IST
सार

फरीदाबाद में एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने में सफल न होने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी जितेंद्रे के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 

विज्ञापन
Accused kills girl after failing to misdeed her in Faridabad
बच्ची की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद जिले में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। इस दौरान बच्ची ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म करने में नाकाम आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी जितेंद्रे के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने  छत से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने मंगलवार को पुलिस  को दी तहरीर में बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी कहीं नहीं मिल रही है। उन्होंने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।  पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिजनों के घर के आसपास बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तलाश करने पर पता चला कि लड़की पड़ोस के एक मकान के बाथरूम एक थैले में पड़ी हुई हैय़
विज्ञापन

वहां जाकर देखा तो बच्ची बाथरूम में मृत अवस्था में मिली, जिसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की।  क्राइम ब्रांच तथा थाना पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी, तभी उन्हें आरोपी के बारे में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी भागने की कोशिश करने लगा और छत से छलांग लगा दी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। छत से कूदने की वजह से आरोपी को चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इलाज के  बाद आरोपी से पूछताछ करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed