{"_id":"69c298ad12f8ad5a000d94c5","slug":"accused-involved-in-rs-85-lakh-robbery-arrested-in-encounter-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129245-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 85 लाख की लूट में शामिल आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 85 लाख की लूट में शामिल आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में फरवरी में 85 लाख रुपये की लूट का आरोपी है अजय उर्फ कालिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में फरवरी में 85 लाख रुपये की लूट में वांछित आरोपी उस्मानपुर निवासी अजय उर्फ कालिया (34) को मंगलवार को मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले हत्या के एक मामले में भी संलिप्त था। आरोपी लूट के इस मामले का मुख्य षड्यंत्रकारी है। वह दिल्ली में आपराधिक मामलों में शामिल होने के अलावा, उत्तर प्रदेश में भी कई लूट के मामलों में शामिल रहा है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली। इसके बाद स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार, एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर रघुवीर, एसआई्र ओमबीर सिंह त्यागी और एसआई विजय की टीम ने एमजी रोड पर रोज गार्डन सर्विस रोड के पास घेराबंदी की। यहां आरोपी अपने साथियों से मिलने और संभवत: किसी अपराध को अंजाम देने आना था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि देर रात 12 बजकर करीब 22 मिनट पर वह एक स्कूटर पर आता हुआ दिखा, जिसके बाद उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन रुकने के बजाय उसने भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा पाकर आरोपी ने स्कूटर छोड़ दिया और और पुलिस पर गोलीबारी की। आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया गया।