फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused in Mother-Son Murder Case in Govindpuri Arrested in Police Encounter

Delhi Double Murder: चचेरा भाई निकला हत्यारा, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार; मां-बेटे को चाकू से उतारा मौत के घाट

Sat, 23 May 2026 08:49 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 23 May 2026 08:49 AM IST
सार

दक्षिण-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में मां शारदा साहू (38) और बेटा खुशहाल (13) की बुधवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक महिला शारदा का चचेरा भाई है।

विज्ञापन
Accused in Mother-Son Murder Case in Govindpuri Arrested in Police Encounter
Delhi Double Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने एक मुठभेड़ के बाद सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ पर 20 मई को कालकाजी के गोविंदपुरी इलाके में एक गृहिणी और उसके 13 साल के बेटे की उनके ही घर में चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरभ मृतक महिला शारदा का चचेरा भाई है और लूटपाट के लिए इसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी सौरभ संगम विहार में रहता है और उसे पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में मां शारदा साहू (38) और बेटा खुशहाल (13) की बुधवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। मां के शरीर पर चाकू से 10 से ज्यादा व बेटे के शरीर पर 8 से ज्यादा चाकू के घाव मिले। घर से नकदी व गहने गायब मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने बताया घटना की सूचना रात एक बजकर 11 मिनट पर मिली। फल व सब्जियां बेचने का काम करने वाले शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला स्थित ग्राम अडौली, पोस्ट उजियानी निवासी विष्णु साहू रात करीब साढ़े 12 बजे जब घर पहुंचे तो मेन गेट बाहर से बंद मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर उनके होश उड़ गए। पत्नी शारदा और बेटे खुशहाल का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उनके शरीर पर चाकू से काफी निशान थे और दोनों की मौके पर मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया था कि घर की अलमारियों से कुछ नकदी और आभूषण गायब थे। ऐसे में अंदेशा है कि लूटपाट के मकसद से हत्या की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने और साक्ष्य जुटाने के लिए अपराध शाखा व फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने हत्या और लूटपाट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वहीं, विष्णु के भाई दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई विष्णु ने पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटियां छुड़ाई थीं। आरोपी भाई की पत्नी व बेटे की हत्या कर घर से नकदी व गहने ले गए। 

विष्णु जब घर पहुंचा तो अंदर लाइट जल रही थी और टीवी चल रही थी। थोड़ी देर बाद उन्होंने पाया कि दरवाजे पर तो बाहर कुंडी लगी है। कुंडी खोलकर वे अंदर गए। किचन में पत्नी व बेटे का शव खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए। गोविंदपुरी में ही गली नंबर 12 में रहने वाली बड़ी बहन गुड़िया को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed