फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused father allegation on encounter by Noida police

नोएडा: मुठभेड़ पर उठाए सवाल, पिता ने कहा- पुलिस सरेआम उठाकर लाई और बेटे को गोली मार दी

Sat, 10 Nov 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 10 Nov 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
accused father allegation on encounter by Noida police
भेजे गए पत्र की प्रति दिखाते सौरभ के पिता। - फोटो : अमर उजाला

4 नवंबर को सदरपुर के पास हुई मुठभेड़ में घायल सौरभ के पिता ने पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। सौरभ के पिता तापस ने प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग व प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।

विज्ञापन


पत्र में तापस ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे सौरभ व उसके दोस्त सुनील को पुलिस वालों ने खोड़ा स्थित नानक की पुलिया के पास से उठा लिया था। बाद में रात के वक्त उसके पैर में गोली मारकर अपाहिज कर दिया। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से इस फर्जी मुठभेड़ को अंजाम दिया। जिस युवक रवि गुप्ता की बाइक कथित तौर पर लूटी गई थी वह खोड़ा का ही है और वह सौरभ को अच्छी तरह से जानता है।
विज्ञापन


रवि की तरफ से फर्जी बाइक लूट की एफआईआर लिखवाई गई। इसके बाद सौरभ व सुनील को उठाया गया। जबकि पुलिस के मुताबिक बाइक लूटकर भागने के दौरान सौरभ को गोली लगी और एक अज्ञात भाग गया। जबकि सच्चाई यह है कि सुनील को पुलिस थाने से छोड़ दिया गया। इस कारण ही बाइक लूट की एफआईआर में एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन से होगा सब कुछ स्पष्ट
तापस का कहना है कि उसके बेटे के मोबाइल की लोकेशन की जांच की जाए, ताकि मामले से पर्दा उठे। इसके अलावा नानक की पुलिया के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से भी यह पता चलेगा कि उसके बेटे को उठाया गया था। बेटे पर कई फर्जी मुकदमे लादकर उसकी जिंदगी खराब कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed