फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused family asking whether a 70 year old could jump the wall

सुनपेड़ कांडः '70 साल का बुजुर्ग दीवार फांद सकता है क्या?'

Fri, 23 Oct 2015 08:21 PM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
accused family asking whether a 70 year old could jump the wall

साहब, तुम्हीं बताओ क्या 70 साल का बुजुर्ग ऊंची दीवार फांद सकता है? जो ठीक से चल भी नहीं पाता। हमारे तीन बेटे मार दिए गए। अभी तक हमें न्याय भी नहीं मिला है।

विज्ञापन


अब फिर से हमारे ही परिवार के लोगों को जेल में डाला जा रहा है। आखिर हम किसके सहारे जीएं। एक साल की पोती अपने बाप का चेहरा भी नहीं देख पाई है। क्या ये बच्चे मासूम नहीं हैं? तब मीडिया कहां थी?
विज्ञापन


हम अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं? ये दास्तां हैं उस परिवार के 75 साल की बुजुर्ग महिला राजवती की, जिनके बेटे और दो भतीजों की एक साल पहले मोबाइल झगड़े में हत्या की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'फांसी पर चढ़ने को तैयार हैं साहब'

accused family asking whether a 70 year old could jump the wall

सुनपेड़ गांव में मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने आई राजवती ने ‘अमर उजाला’ के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक साल पहले दलित परिवार के लोगों ने उनके बेटे इंद्राज उर्फ पप्पी, भतीजे मोहनलाल उर्फ पप्पू व भरतपाल उर्फ बालू की उस वक्त चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी, जब तीनों बेटे खेत में सिंचाई कर घर लौट रहे थे।

बेटों की याद में रोते-रोते आंखें सूख गई हैं। हम अपना दर्द किससे कहें। बुजुर्ग महिला का कहना था कि पुलिस उनके 70 वर्षीय देवर बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या 70 साल का बुजुर्ग 6 फुट की दीवार फांद सकता है क्या?

आरोपी परिवार की तीनों विधवाएं कविता, नीरज व बबिता का कहना है कि सरकार इस घटना की सीबीआई से जांच करा ले, सारा मामला सामने आ जाएगा। उनका कहना है कि यदि इस घटना में हमारे किसी भी परिवार के सदस्यों का हाथ पाया जाए तो हम फांसी पर चढ़ने को तैयार हैं।

किसी अदालत में अपील तक नहीं करेंगे। 30 से 35 साल की तीनों विधवाओं का कहना था कि जब उनके पतियों की हत्या की गई तो कांग्रेस की सरकार थी। उस समय न तो हुडा आए और न ही राहुल गांधी। अब बच्चों को कैसे पालें?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed