फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested with fake notes worth Rs 6.71 lakh in Ghaziabad s Loni

वेब सीरीज फर्जी की तरह छप रहे थे नोट: 6.71 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, 30 में बेचता था 100 का नोट

Fri, 12 May 2023 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 May 2023 10:41 PM IST
सार

स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दिल्ली-एनसीआर में नकली नोट छापने व उन्हें खपाने में लगा हुआ है। पता चला कि आरोपी प्रशांत नकली नोट लेकर इंद्रप्रस्थ पार्क आएगा। इस दौरान उसे दबोच लिया गया।

विज्ञापन
Accused arrested with fake notes worth Rs 6.71 lakh in Ghaziabad s Loni
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

स्पेशल सेल ने लोनी में नकली नोट छापने की फैक्टरी का पर्दाफाश कर तमिलनाडु निवासी प्रशांत उर्फ विराट को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 6,71,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। साथ ही नोट छापने का सामान बरामद किया गया है। 

विज्ञापन

स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह के अनुसार, इंस्पेक्टर विनय पाल व अरविंद सिंह की टीम गैंगस्टर पर नजर बनाए हुई थी। इस दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दिल्ली-एनसीआर में नकली नोट छापने व उन्हें खपाने में लगा हुआ है। पता चला कि प्रशांत नकली नोट लेकर इंद्रप्रस्थ पार्क आएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर विनय व अरविंद सिंह की टीम ने घेराबंदी कर प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 2000, 500 व 200 के नकली नोट बरामद हुए। प्रशांत 100 का नकली नोट 30 रुपये में बेचता था। मौके से बरामद पेपर से पांच करोड़ रुपये के नकली नोट छापे जा सकते थे। 

विज्ञापन

जेल में सीखा नोट बनाना
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रशांत ने 10वीं में पढ़ाई छोड़कर एसी रिपेयर का काम सीखा था। लोनी की सिहानी थाना पुलिस ने उसे वर्ष 2015 में चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। जेल में उसकी मुलाकात नकली नोट छापने वाले अमित से हुई। अमित ने उसे नकली नोट छापने व बाजार में खपाना बताया। गाजियाबाद व मेरठ पुलिस ने उसे एक-एक बार नकली नोट पहले भी गिरफ्तार कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed