फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused arrested with cigerette worth 40 lakh

Delhi NCR News: 40 लाख की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
-उत्तरी जिला की डीआईयू टीम ने की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ जारी
विज्ञापन

-टेंपो से 10 प्लास्टिक कट्टों में बरामद हुई विदेशी सिगरेट
हरियाणा के अंबाला निवासी संजय अग्रवाल के रूप मे हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस ने देश में प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की एक बड़ी खेप बरामद की है। जिले की डीआईयू टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय अग्रवाल (51) के रूप में हुई है। उस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद सिगरेट की कीमत बाजार में करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सूचन के बाद टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर हरियाणा के अंबाला निवासी संजय अग्रवाल को एक मिनी टेंपो के साथ पकड़ लिया। टेंपो से करीब 10 प्लास्टिक के कट्टे मिले। इनमें 30 कार्टन थे। जांच करने पर इनमें ‘एस्से स्पेशल गोल्ड, द लीडर्स सिग्नेचर सुपर स्लिम’ अमेरिकन ब्लेंड के ट्रेडमार्क वाली तीन लाख इंपोर्टेड सिगरेट बरामद हुई।
विज्ञापन

छह सालों से कर रहा धंधा
उपायुक्त ने बताया कि बरामद सिगरेट भारत में बैन हैं। इस संबंध में कश्मीरी गेट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह पिछले छह सालों से विदेशी सिगरेट का धंधा कर रहा है। वह बरामद सिगरेट दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया से खरीदता था। माल लेने के बाद इसको हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। आरोपी ने मोरी गेट तक के लिए टेंपो किराए पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed