{"_id":"69c7e489bdbb1d729f063521","slug":"accused-arrested-for-robbing-bike-taxi-driver-in-rohini-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-129829-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोहिणी में बाइक टैक्सी चालक से लूट के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोहिणी में बाइक टैक्सी चालक से लूट के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी के केएनके मार्ग थाना पुलिस ने बाइक टैक्सी चालक से हुई लूट का मामला सुलझाते हुए मुख्य आरोपी शुभम उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसके तीन नाबालिग साथियों को भी दबोचा गया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, ईयरबड्स और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। 15 मार्च को बदमाशों ने साहबाद दौलतपुर में दीपक कुमार को रोककर लूटपाट की थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 24 से 27 मार्च के बीच सभी आरोपियों को दबोच लिया। शुभम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। संवाद