{"_id":"6ae608f2c4fb5e55e10f6d7f","slug":"accused-acquitted-in-attempted-theft-case-prosecution-weakened-as-witnesses-turn-hostile-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2703-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चोरी के प्रयास मामले में आरोपी बरी, गवाहों के मुकरने से अभियोजन कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चोरी के प्रयास मामले में आरोपी बरी, गवाहों के मुकरने से अभियोजन कमजोर
विज्ञापन
- अदालत ने दिया संदेह का लाभ, शिकायतकर्ता समेत चार गवाहों ने नहीं की आरोपी की पहचान, सीसीटीवी फुटेज भी नहीं हुई पेश
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने के मामले में आरोपी गगनदीप उर्फ गंजा उर्फ विनय को बरी कर दिया है। अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष उसके खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल सैनी की अदालत में हुई। यह मामला ज्योति नगर थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 3 दिसंबर 2024 की रात करीब एक बजे आरोपी अपने दो साथियों के साथ अशोक नगर स्थित शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार के घर में घुसा था। आरोप था कि तीनों ने घर से सामान चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे।
गवाहों ने नहीं की आरोपी की पहचान :
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष को उस समय झटका लगा, जब शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार समेत चार प्रमुख गवाह अपने पहले के बयानों से मुकर गए। गवाहों ने न तो अदालत में घटना की पुष्टि की और न ही आरोपी की पहचान की। अभियोजन पक्ष ने उनसे सवाल-जवाब भी किए, लेकिन वे अपने पूर्व के बयानों पर कायम नहीं रहे। इससे आरोपी के खिलाफ आरोपों को साबित करने में अभियोजन पक्ष को कठिनाई हुई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज भी नहीं हुई पेश : अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पेश नहीं की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि उसने घटना के समय की फुटेज जब्त नहीं की थी। बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि मोबाइल फोन से भी फुटेज डिलीट हो चुकी थी। इसके अलावा आरोपी के पास से चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ था और शिकायतकर्ता के घर से भी कोई सामान चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई।
अदालत ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का मूल्यांकन करते हुए माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप साबित नहीं कर सका। इसी आधार पर आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।