फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   According to report people of Delhi are squeezing groundwater drop by drop

बूंद-बूंद भू-जल निचोड़ रहे दिल्ली वाले: छह जिलों पर खतरा, चार की स्थिति भी खराब; पढ़ लें एक बार ये जरूरी खबर

Fri, 03 Jan 2025 08:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 08:52 AM IST
सार

दिल्ली के कुल 11 जिलों में से केवल मध्य जिले में ही स्थिति थोड़ी संतोषजनक है। वहीं दस जिले गंभीर और अतिगंभीर श्रेणी में है। कुल रिसोर्स जल का 100 फीसद से भी अधिक का दोहन हुआ।

विज्ञापन
According to report people of Delhi are squeezing groundwater drop by drop
भूजल स्तर में आई भारी गिरावट - फोटो : iStock

विस्तार

पानी के दोहन में राजधानी के लोग एक कदम आगे हैं। केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की वर्ष 2024 की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के लोग बूंद-बूंद भू-जल निचोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


2024 में दिल्ली में कुल रिसोर्स भूजल का 100.77 फीसदी जल दोहन किया गया। इस दौरान दिल्ली का दोहन योग्य वार्षिक भूजल रिचार्ज 344 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) से घटकर 341.90 एमसीएम रह गया है।  
विज्ञापन


वर्ष 2024 में दिल्ली का शुद्ध वार्षिक ग्राउंड वाटर रिचार्ज 0.38 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) होने का अनुमान है। इसमें 0.34 बीसीएम निकासी के लिए उपलब्ध है। चिंताजनक बात यह है कि उपलब्ध भूजल से अधिक दोहन किया गया है। 100.77% भूजल दोहन किया गया। वर्ष 2023 में यह निकासी 99.13% के करीब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजीडब्ल्यूबी ने दिल्ली की 34 तहसीलों में भूजल का आकलन किया। इनमें से प्रत्येक को एक मूल्यांकन इकाई कहा जाता है। इन 34 मूल्यांकन इकाइयों में से 14 इकाइयों (41.18%) को अति गंभीर श्रेणी, 13 इकाइयों (38.24%) को गंभीर श्रेणी, दो इकाइयों (5.88%) को अर्ध-गंभीर और पांच इकाइयों (14.71%) को सुरक्षित श्रेणी में रखा गया है। वर्ष 2023 में 12 इकाइयां अति गंभीर व चार इकाइयां अर्ध गंभीर श्रेणी में थीं।


इन जगहों पर स्थिति अधिक चिंताजनक
केंद्रीय भूजल बोर्ड के अनुसार दिल्ली में कुल छह जिलों की हालत अधिक चिंताजनक है। दिल्ली के दक्षिणी, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और उत्तर पूर्वी दिल्ली की स्थिति अति गंभीर श्रेणी में है। वहीं पश्चिमी, दक्षिण पूर्वी, दक्षिण पश्चिम, उत्तरी पश्चिमी जिले के कई हिस्से गंभीर श्रेणी में है। केवल मध्य जिले की स्थिति संतोषजनक है। मध्य जिले के अंतर्गत आने वाली तीन में से दो तहसीलें सुरक्षित है वहीं एक तहसील अर्द्ध गंभीर श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed