{"_id":"5cb479fbbdec2213fb2cdbbb","slug":"accident-on-yamuna-expressway-double-decker-bus-hits-standing-truck-1-dead-20-injure","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 1 की मौत 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 1 की मौत 20 घायल
Mon, 15 Apr 2019 06:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 15 Apr 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के आगे का हिस्सा डब्बा बन गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। यह हादसा सोमवार सुबह के वक्त हुआ। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ जिसमें एक शख्स की जान चली गई वहीं 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को गौतमबुद्ध नगर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बस टप्पल पहुंची थी कि यह हादसा हो गया। डबल डेकर बस ट्रक में जा घुसी। तस्वीरें देखकर ही दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन