फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident at yamuna expressway 5 wounded

ओवरटेक ने डाली 5 की जान खतरे में

Wed, 26 Mar 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 26 Mar 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
Accident at yamuna expressway 5 wounded

ग्रेटर नोएडा के फीरोजाबाद से नोएडा जा रही इनोवा कार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करने के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि मूलत: फीरोजाबाद निवासी महेशचंद्र, रमाशंकर, रमेशचंद्र, शंकरपाल (चारों सगे भाई हैं) और पूनम इनोवा कार से वाया यमुना एक्सप्रेसवे फीरोजाबाद से नोएडा आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में लड़की के लिए हंगामा, नाइजीरियन की हत्या


मंगलवार तड़के चार बजे एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 42 किलोमीटर पर एक कैंटर ने ओवरटेक करने के दौरान इनोवा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों भाई नोएडा स्थित अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में सोमवार रात एक अज्ञात कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों के नाम ज्ञात नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed