फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACB seeks permission for investigation against 10 officials of Hedgewar Hospital

Delhi News: एसीबी ने हेडगेवार अस्पताल के 10 अधिकारियों के खिलाफ मांगी जांच की अनुमति, जानें पूरा मामला

Sun, 22 Oct 2023 03:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Oct 2023 03:25 PM IST
सार

एसीबी ने हेडगेवार अस्पताल के छह डॉक्टरों सहित 10 अधिकारियों की भूमिका जांच करने की अनुमति मांगी है। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के चलते  सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
ACB seeks permission for investigation against 10 officials of Hedgewar Hospital
हेडगेवार अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक निजी सप्लायर के बढ़े हुए बिल को पास करने के मामले में हेडगेवार अस्पताल के छह डॉक्टरों सहित 10 अधिकारियों की भूमिका जांच करने की अनुमति मांगी है। हेडगेवार अस्पताल के अफसरों पर कथित भ्रष्टाचार का आरोप है। 

विज्ञापन


एसीबी ने बताया कि अस्पताल की इंटरनल फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने भी पाया कि आरोपी निजी दवा सप्लायर कंपनी ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर मिलीभगत करके बढ़े हुए बिल जमा किए। साथ ही अनुचित भुगतान प्राप्त किया। एसीबी ने कहा कि यह अधिकारियों के कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। इसी के चलते सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


एसीबी ने अस्पताल के 10 अधिकारियों के खिलाफ जांच करने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 17 ए के तहत जांच की अनुमति के लिए एनसीसीएसए से सिफारिश की। अधिकारियों ने कहा कि दवा सप्लायर ने बाद में अपने किए गए अतिरिक्त भुगतान को निपटाने के लिए 1.41 करोड़ रुपये के बैंक चेक दिए थे। इसमें से 91 लाख रुपये का चेक क्लियर हो गया था, लेकिन 50 लाख रुपये का एक ओर चेक बैंक द्वारा बाउंस हो गया, जिसके बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed