फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACB raids on the offices of the Delhi Women Commission

DCW पर छापे के बाद भड़के केजरीवाल, बोले-अच्छा काम करने वाले को भी मोदी जी ने नहीं बख्शा

Thu, 18 Aug 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
ACB raids on the offices of the Delhi Women Commission
acb raids dcw - फोटो : The Hindu

दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पर एसीबी के छापे के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं। उन्होंने गुस्सा जताते हुए पीएम मोदी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और ‌ट्वीट किया कि, 'इतना अच्छा काम करने वाले DCW को भी मोदी जी ने नहीं बख्शा। ये बहुत बुरा किया मोदी जी ने।'

विज्ञापन


इससे दिल्ली महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालिवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि वो अपना काम करती रहेंगी। उनका ट्वीट था, 'एसीबी ने डीसीडब्ल्यू दफ्तर पर छापा मारा। ‌आयोग महिलाओं के लिए काम करता रहेगा। एसीबी जांच, सवाल-जवाब और गिरफ्तारी के लिए स्वतंत्र है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि बरखा सिंह शुक्ला ने अपने 9 साल के कार्यकाल में केवल एक केस सुलझाया। मैंने अबतक 400 से ज्यादा केस सुलझाए हैं, 50 रेकमेंडेशन और 50 निरिक्षण किए हैं। मुझपर यह हमला काम करने के लिए किया जा रहा है। 3 एसिड अटैक पीड़िताएं, दो अनाथ को नारी निकेतन से निकालकर नौकरी दी है। सभी तरह की प्रक्रिया भी पूरी की गई थी। शायद यही हमारी गलती है।


स्वाति ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि हम अकेले हैं जो बच्चों के बढ़ते रेप, हाई लेवल कमेटी पीड़ितों के मुआवजे के बारे में सरकार से बात करके इन मुद्दों को उठाते रहते हैं। क्या ये हमारी गलती है? हमने कुछ गलत नहीं किया। मुझे 30 हजार सैलरी मिलती है जो मेरे लिए काफी है। आयोग का दफ्तर तो पिछले 5 महीने से शनिवार तक को खुल रहा है जिससे सही तरह से काम हो सके।

एसीबी ने मारा छापा

ACB raids on the offices of the Delhi Women Commission
एसीबी की छापेमारी - फोटो : ANI

दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पर आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा है। छापेमारी एसीबी में की गई शिकायत के आधार पर की गई।

आरोप है कि महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आयोग में कई लोगों को नियमों को दरकिनार कर मोटी सैलरी पर नौकरी दी। एसीबी शिकायत के बाद भर्ती मामले से जुड़ी फाइलें खंगाल रही है।

महिला के आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने आरोप लगाया था कि स्वाति मालीवाल नियमों को ताक पर रखकर नौकरी दे रही हैं। उन्होंने मामले की शिकायत की थी। वहीं दूसरी शिकायत पूर्व मुख्य सचिव उमेश सहगल ने की थी।

इसी को आधार बनाकर एसीबी ने जांच शुरू की और आज महिला आयोग के दफ्तर पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed