फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACB issues notice to arvind Kejriwal over Rs 15 crore claim calls him for questioning

'किस-किस को मिला ऑफर': केजरीवाल को 15 करोड़ के दावे पर ACB का नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

Fri, 07 Feb 2025 04:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Feb 2025 04:59 PM IST
सार

आप पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि पिछले 1.5 घंटे से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम यहां पर बैठी हुई थी। जब वे यहां आए तब उनके पास न कोई स्टैंप थी, न कोई पेपर था और न ही कोई नोटिस था। 

विज्ञापन
ACB issues notice to arvind Kejriwal over Rs 15 crore claim calls him for questioning
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap

विस्तार

ACB Issues Notice to Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना से पहले राजधानी में सियासी पारा गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि  उनके उम्मीदवारों से भाजपा संपर्क कर रही है और 16 प्रत्याशियों को 15-15 करोड़ रुपये लेकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया है। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर शिकायत की। एलजी ने आप के इन आरोपों की जांच के आदेश दिए। एसीबी इस मामले की जांच में जुट गई। एसीबी की एक टीम अरविंद केजरीवाल के घर जा पहुंची और काफी देर बाहर खड़े रहने के बाद वापस लौट गई। इस बीच एसीबी की टीम ने पूछताछ के लिए केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि किस-किस को 15 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है उनके नाम बताएं। नोटिस उन सभी 16 उम्मीदवारों की जानकारी मांगी है, जिसने पास ऑफर का फोन आया था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन




'नोटिस का जवाब हम देंगे'
आप पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि पिछले 1.5 घंटे से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम यहां पर बैठी हुई थी। जब वे यहां आए तब उनके पास न कोई स्टैंप थी, न कोई पेपर था और न ही कोई नोटिस था। उन्होंने ऊपर से निर्देश लिए और 1.5 घंटे में नोटिस बाहर से तैयार होकर मंगवाया गया। वे नोटिस तामील करके गए हैं जिसका हम जवाब देंगे।

'भाजपा इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी'
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा विधायकों की खरीद करने वाली और तोड़-फोड़ करने वाली पार्टी है। उन्होंने (भाजपा) महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश की सरकार गिराई, क्या उनके बारे में आपको प्रमाणपत्र चाहिए कि वे भ्रष्ट पार्टी नहीं है? हमने उस पूरे मामले की शिकायत खुद से दी है और जांच की मांग की है। हमने वो नंबर दिया है जिससे फोन आया था। उसकी जांच की जाए।

विज्ञापन

रमेश बिधूड़ी बोले- आप ने हार की स्वीकार
कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि इन्होंने (आप) हार स्वीकार कर ली है। ये बाद में कहेंगे कि ईवीएम खराब हो गई थी। ऐसा कब तक चलेगा?  इसकी जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो हमेशा झूठ बोलते हैं। आज तक अरविंद केजरीवाल ने जो कहा है, वह कुछ नहीं किया है।

कल 11 बजे के बाद झूठ बोलने वालों का ये पूरा समूह दिल्ली से विदा हो जाएगा
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) भाजपा पर आरोप लगाया और भाजपा ने एसीबी को शिकायत की। केवल मीडिया में छाने के लिए क्या वे भाजपा के खिलाफ किसी भी तरह का आरोप लगा देंगे? उनका (अरविंद केजरीवाल) आरोप भी वैसा ही है जैसा उन्होंने यमुना के पानी में जहर होने का दावा किया था। अब जांच का सामना करते हुए उनकी हवा निकल रही है?। कल 11 बजे के बाद झूठ बोलने वालों और भ्रष्टाचार करने वालों का ये पूरा समूह दिल्ली से विदा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed