ACB से तल्खी के बाद अब हेल्पलाइन की होगी जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) और दिल्ली सरकार के बीच चल रही तल्खी के बीच शनिवार को एक नया मोड़ आ गया है।
एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा ने दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही हेल्पलाइन नंबर 1031 की जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश एसीबी को मिली एक शिकायत के बाद किया गया है।
यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता और वकील सुबोध कुमार जैन ने की है। उनका आरोप है कि इस नंबर को चालू करने से पहले सरकार ने जरूरी टेंडर प्रक्रिया को नहीं अपनाया है।
जानकारी छिपाना कानून अपराध
सुबोध जैन ने अपनी शिकायत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सचिव राजेंद्र कुमार और विजिलेंस निदेशक सुकेश कुमार जैन के खिलाफ जांच के साथ मुकदमा दर्ज करने की भी अपील की है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि कानून के मुताबिक एसीबी को मिली शिकायत को उसके संबधित अधिकारी तक न देना दंडनीय अपराध है। ऐसे में इसकी जानकारी छिपाने और एसीबी चीफ को हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को न देना कानूनी अपराध है।
एसीबी को बीती 23 जुलाई को दी गई अपनी शिकायत में कहा था कि इस हेल्पलाइन को चालू करने में सरकार ने जरूरी टेंडर प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया है।
मुकेश कुमार मीणा ने शिकायत पर सीएम सहित उनके सचिव राजेंद्र कुमार और सुकेश कुमार जैन के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।