{"_id":"69dfa4f2f5931d421306ba13","slug":"academic-collaboration-between-iiit-delhi-and-japan-to-be-promoted-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132413-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईआईआईटी-दिल्ली और जापान के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईआईआईटी-दिल्ली और जापान के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा
विज्ञापन
- छात्र-शिक्षक विनिमय व संयुक्त शोध पर जोर, प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली और जापान के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। इसी क्रम में जापान दूतावास और ईडीयू-ताबी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान का दौरा किया। दौरान छात्र-शिक्षक विनिमय कार्यक्रम, कार्यशालाओं के आयोजन और संयुक्त शैक्षणिक ढांचा विकसित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। आईआईआईटी-दिल्ली ने नवाचार आधारित शोध और बहुविषयक शिक्षा पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में तकनीक, डेटा साइंस और उभरते शोध क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया। इस पहल को भारत-जापान संबंधों को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।