फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP to assist students seeking admission to DU

Delhi NCR News: डीयू में दाखिले के इच्छुक छात्रों की मदद करेगा एबीवीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
- जारी किए हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देशभर के हजारों छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इच्छुक छात्रों की दाखिला प्रक्रिया में मदद करेगा। इसके लिए एबीवीपी की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। प्रवेश सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर हैं-9999977990, 9084206032, 7052014490, 7310902683 और 6202523798।

एबीवीपी के अनुसार दूर-दराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अनेक विद्यार्थियों को तकनीकी जानकारी के अभाव में आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम चयन, काउंसलिंग और अन्य प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए परिषद ने कार्यकर्ताओं की विशेष हेल्पलाइन टीम गठित की है।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फॉर्म भरने, काउंसलिंग और विषय चयन जैसी समस्याओं के समाधान के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता चौबीस घंटे विद्यार्थियों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed