{"_id":"66ae4157e99d3a9dfc070f5a","slug":"absconded-with-jewelery-and-cash-worth-lakhs-on-the-pretext-of-fixing-the-lock-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-56607-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लॉक ठीक करने के बहाने लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लॉक ठीक करने के बहाने लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार
विज्ञापन
बुजुर्ग ने ताला ठीक करने वाले को बुलाया था घर
पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरिनगर में अलमारी के लॉक को ठीक करने के बहाने एक बदमाश घर से लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। बदमाश के घर से जाने के बाद पीड़ित बुजुर्ग को वारदात के बारे में जानकारी मिली। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
बृजमोहन (80) परिवार के साथ प्रताप नगर में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में बुजुर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को वह घर पर अकेले मौजूद थे। इसी दौरान गली में ताला चाबी बनाने वाले एक युवक ने आवाज लगाई। अलमारी के लॉक खराब होने की वजह से उन्होंने युवक को बुला लिया। वह लॉक को एक चाबी से खोलने लगा, लेकिन इस दौरान चाबी मुड़ गई। उसके बाद उसने दूसरी चाबी लेकर आने के लिए कहा। उस चाबी से भी लॉक नहीं खुल रहा था।
फिर आरोपी ने कहा कि वह एक घंटे में चाबी बना कर लाता है। काफी देर तक उसके नहीं आने पर पीड़ित को शक हुआ तो उन्होंने अलमारी को खोलने का प्रयास किया। आलमारी खुल गई। जांच करने पर उसमें से दो सोने के कड़े, एक सोने की चेन, एक हीरे का लॉकेट और 1.75 लाख रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया।