{"_id":"58a01a044f1c1b5933d83e03","slug":"about-seven-million-people-cheat-wanted-to-experience-sky-diving-world-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात लाख लोगों को ठगने वाला अनुभव स्काई डाइविंग का विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहता था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख लोगों को ठगने वाला अनुभव स्काई डाइविंग का विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहता था
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
anubhav mittal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रॉड कंपनी एबलेज इन्फो का मालिक अनुभव मित्तल ऑस्ट्रेलिया में स्काई डाइविंग का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा था। इसकेलिए 150 डिस्ट्रीब्यूटर्स को एक साथ ऑस्ट्रेलिया के खुले आसमान से छलांग लगवाई जाती।
विज्ञापन
अब तक स्काई डाइविंग में सबसे बड़े ग्रुप का विश्व रिकॉर्ड 85 सदस्यों का है। अनुभव मित्तल 13 फरवरी को सबसे ज्यादा सदस्य जोड़ने वाले डायमंड व गोल्ड क्लब के डिस्ट्रीब्यूटर्स को छह रात व सात दिन के लिए ऑस्ट्रेलिया ले जाने वाला था।
विज्ञापन
स्काई डाइविंग का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए एबलेज कंपनी ने पुणे की एक एजेंसी को लगभग तीन करोड़ रुपये में बुक किया था। कंपनी ने एजेंसी को 25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था और शेष 2.73 करोड़ रुपये का चेक दे दिया था। स्काई डाइविंग के विश्व रिकॉर्ड के लिए अनुभव ने कंपनी के सीईओ श्रीधर प्रसाद को समन्वयक बनाया था।
विज्ञापन
आरोपियों के घर और कार्यालय में तलाशी
anubhav mittal
- फोटो : राजन राय
अनुभव मित्तल ने एसटीएफ को बताया कि कंपनी अपने प्रमोशन और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ने के लिए यह विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही थी। एसटीएफ एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पुणे की एजेंसी को कंपनी द्वारा दी गई रकम व चेक अपने पास सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एसटीएफ ने शनिवार को भी एबलेज कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल, सीईओ श्रीधर प्रसाद और तकनीकी प्रमुख महेश दयाल के साथ उनके ठिकानों पर तलाशी ली। एसटीएफ टीम तीनों को लेकर पहले ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी ग्रींस में कंपनी के नाम पर पांच करोड़ रुपये में खरीदे गए विला पर पहुंची।
यहां से एसटीएफ को विला समेत ग्रेटर नोएडा के मिनी कनॉट प्लेस कहे जाने वाली ओमेक्स मॉल में सात करोड़ रुपये से कंपनी के नाम खरीदी गई कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीद के दस्तावेज बरामद किए गए।

विला में 36 पासपोर्ट भी मिले
anubhav mittal
- फोटो : राजन राय
एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि विला में छापेमारी के दौरान 36 भारतीय पासपोर्ट बरामद हुए। पूछताछ में अनुभव ने बताया कि ये पासपोर्ट डायमंड व गोल्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स के हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाना था।
वहीं अन्य क्लब के सदस्यों में से भी ऐसे लोगों का चयन किया जा रहा था, जो स्काई डाइविंग कर सकें। एसटीएफ ने सभी पासपोर्ट जब्त कर लिए। जरूरत पड़ने पर इन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
एसटीएफ ने एबलेज कंपनी के नोएडा सेक्टर-63 स्थित ऑफिस से भी काफी संख्या मेें भारतीय पासपोर्ट बरामद किए थे, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाना था।

गाजियाबाद ऑफिस से 32 सीपीयू जब्त
anubhav mittal
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने तीनों आरोपियों के साथ राजनगर स्थित एबलेज इन्फो ऑफिस पर भी छापेमारी की। यहां से भी एसटीएफ टीम ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के विशेषज्ञों की मदद से 32 सीपीयू और काफी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए। एसटीएफ को सात करोड़ रुपये के बैंक ड्राफ्ट व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज आरोपियों की निशानदेही पर मिले।