{"_id":"5c22a058bdec2256be1ee0d3","slug":"about-48-trains-canceled-due-to-fog-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण इस रूट की 48 ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण इस रूट की 48 ट्रेनें निरस्त
Wed, 26 Dec 2018 02:55 AM IST
अजय सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। इसके कारण रेल यात्रियों की परेशानी भी शुरू हो गई है। हालांकि, क्रिसमस के दिन विमानों की तुलना में ट्रेनों पर असर कम दिखा। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेन 2 से 6 घंटे की देरी से चली। इसके अलावा 48 ट्रेन निरस्त रहीं तो 20 ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी रेलवे ने घटा दी है।
विज्ञापन
सबसे धीमी रफ्तार पदमावत एक्सप्रेस की रही। यह ट्रेन अपने नियत समय से पांच घंटे की देरी से चली। पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची तो छिंदवाड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस भी इतने ही घंटे की देरी से चली। सप्तक्रांति एक्सप्रेस करीब 3 घंटे की देरी से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
इसके अलावा पुरुषोत्तम, श्रमजीवी, विक्रमशीला, अमृतसर एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, कैफियात ट्रेन भी देरी से चली। कोहरे को ध्यान में रख रेलवे ने कुल 48 ट्रेनों को 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
इनमें चंडीगढ-अमृतसर, वाराणसी-गोंडा, नई दिल्ली-रोहतक, हरीहर एक्सप्रेस, भटिंडा जम्मू तवी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस शामिल है। कैफियात, हिमगिरी, श्रीधाम, भागलपुर गरीब रथ, कटिहार हमसफर, महानंदा समेत 20 ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम कर दी गई है। ये ट्रेन सप्ताह में दो या तीन दिन ही चलेंगी।