फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   about 12 year boy tell fake a kidnap story in faridabad

12 साल के बच्चे ने रची खुद के अपहरण की कहानी, मां की डांट से था नाराज

Mon, 09 Jul 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,फरीदाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला,फरीदाबाद Updated Mon, 09 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
about 12 year boy tell fake a kidnap story in faridabad
demo

मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकले 12 साल के बच्चे ने अपने ही अपहरण की कहानी रच डाली और मामा के मोबाइल फोन पर एक लाख रुपये की फिरौती की रकम का देने का मैसेज कर दिया। बच्चा अपने घर में रखा पिता का मोबाइल फोन साथ ले गया था और मैसेज उसी नंबर से आया था। शिकायत मिलने पर थाना एसजीएम नगर पुलिस ने बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शनिवार को वह खुद ही घर लौट आया। उसने पुलिस को बताया कि वह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रहा।

विज्ञापन

 
एसजीएम नगर निवासी एक व्यक्ति ने 4 जुलाई को थाना एसजीएम नगर में शिकायत दी कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला उनका 12 साल का बेटा लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बच्चे के मामा के फोन पर एक संदेश आया है। मेैसेज में बच्चे के अपहरण और उसको छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
विज्ञापन


जिस नंबर से मैसेज आया था, वह पीड़ित का ही नंबर था, जिसे बच्चा अपने साथ ले गया था। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद था। पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी और नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया गया। आशंका जताई जा रही थी कि नाराज होकर घर से निकला बच्चा अपहरण का शिकार हो गया और उसने ही बच्चे के पास मौजूद मोबाइल फोन से फिरौती के लिए मैसेज भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। घर की माली हालत इतनी अच्छी नहीं है, मगर रकम भी बहुत बड़ी नहीं मांगी गई थी। इसलिए पुलिस बच्चे की तलाश में भागदौड़ कर रही थी। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश ही कर रहे थे कि अचानक शनिवार शाम को वह खुद ही घर लौट आया। उसने पुलिस व परिजनों को खुद की रची कहानी बता दी। उसने बताया कि इस दौरान वह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और उसके आसपास रहा। बच्चे के सकुशल लौटने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed