फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   abhinandan mustache is new trends for young man in faridabad

शहर में छाया अभिनंदन जैसी मूंछ, युवा पैदा कर रहे रियल लाइफ हीरो का क्रेज

Wed, 06 Mar 2019 08:04 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Mar 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
abhinandan mustache is new trends for young man in faridabad

हर ट्रेंड को फॉलो करने वाले युवाओं ने इन दिनों देशभक्ति का ट्रेंड अपनाया है। बीते एक सप्ताह में फरीदाबाद में बड़ी संख्या में युवा अपनी मूछों के जरिए विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का लुक अख्तियार कर चुके हैं। इन युवाओं ने पाकिस्तान कि एफ-16 को भारतीय मिग-21 से मार गिराने और दो दिनों तक पाकिस्तानी सेना के कब्जे में रहे विंग कमांडर अभिनंदन के जज्बे को सलाम करने के लिए उनकी मूंछ के स्टाइल को फॉलो कर उन्हें रियल लाइफ हीरो माना है।

विज्ञापन


नेहरू ग्राउंड स्थित लवनीश कुंडी ने अभिनंदन मूंछ लुक अपनाया है। उन्हें देख उनके दोस्त जिपांशु चावला ने भी यही ट्रेंड फॉलो किया है। दोनों ने यह अभिनंदन लुक हेयर ब्यूटी युुनिसेक्स सैलून चलाने वाले अरविंद से कराया है। अरविंद बताते हैं कि उन्होंने अभिनंदन का वायरल वीडियो देखा था। वह अभिनंदन की रिहाई के लिए लोगों का जज्बा देखकर ही समझ गए थे कि यह मूूंछ स्टाइल वीडियो की तरह ही वायरल होगा।
विज्ञापन


कंप्यूटर पर तैयार कर रहे डिजाइन
सैलून संचालक अरविंद बताते हैं कि युवाओं में इस बढ़ते क्रेज को देखकर उन्होंने अभिनंदन का फोटो अपने कंप्यूटर सिस्टम में सेव किया है। इसके बाद उन्होंने सॉफ्टवेयर तैयार कराया है। इसमें कोई भी युवा अपने चेहरे पर अभिनंदन मूंछ का स्टाइल ऑन स्क्रीन देख सकता है। इसके अलावा बिना किसी खास ट्रिक को इस्तेमाल किए यह मूंछ बनाई जा सकती है। अरविंद बताते हैं कि 25 से 35 वर्ष तक के युवा इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में ही उन्होंने कई युवाओं की मूंछों को अभिनंदन लुक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभक्तों को सलाम करना चाहते हैं युवा
मूंछों की दीवानगी अभिनंदन के जज्बे को सलाम करने का एक तरीका है। इससे अन्य युवाओं को भी वीरों की जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगा। यह बातें लनवीश कुंडी ने कही। लवनीश मानते हैं कि कई युवाओं ने इस दिशा में कदम उठाए हैं। इससे कई युवाओं ने आर्मी के जवानों की जीवन शैली तक अपनाने का मन बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed