{"_id":"5be1db50bdec2269812a95f5","slug":"abhay-chautala-meets-mayawati-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनेलो में रार के बीच मायावती से मिले अभय चौटाला, क्या बच पाएगा गठबंधन ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो में रार के बीच मायावती से मिले अभय चौटाला, क्या बच पाएगा गठबंधन ?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में जारी घमासान के बीच अभय चौटाला ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। अभय दिवाली की शुभकामनाओं के बहाने दिल्ली पहुंचे और मायावती को मिठाई और बुके भेंट किए।
अभय की मायावती से हुई मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इसे हरियाणा में इनेलो और बसपा के गठबंधन को बनाए रखने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें कि इनेलो में गोहाना रैली के बाद से ही रार चल रही है। चौटाला परिवार में ही घमासान मचा हुआ है। इनेलो से सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।
इसके बाद सोमवार को पेरोल पर जेल से बाहर आए दुष्यंत के पिता अजय चौटाला ने तीखे तेवर अपना लिए हैं। माना जा रहा है कि 17 नवंबर को जींद रैली में अजय चौटाला बड़ा फैसला कर सकते हैं। जेल से बाहर आने के बाद से जिस तरह अजय चौटाला ने मोर्चा खोल रखा है उससे लगता है कि चौटाला परिवार में जल्द ही पार्टी और चुनाव चिह्न को लेकर रण शुरू हो सकता है।

Trending Videos
दुष्यंत और दिग्विजय इनेलो पर अपना हक जता चुके हैं। अभय चौटाला भी इनेलो पर अपना हक जता रहे हैं। ऐसे में हरियाणा में बसपा और इनेलो के गठबंधन का क्या होगा इस पर सवाल उठने लगे हैं। यदि इनेलो टूटता है तो बसपा किस गुट के साथ होगी?
माना जा रहा है कि इसी मसले को साधने के लिए अभय चौटाला ने मायावती से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई है।
इनेलो में छिड़े रार के बाद अभय की मायावती से यह पहली मुलाकात है। चूंकि बसपा से गठबंधन की पहल अभय चौटाला ने की है इसलिए माना जा रहा है कि मायावती का गठबंधन उन्हीं के दल से बना रहेगा।