फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Abandoned dog beaten to death in Faridabad

शर्मनाक: फरीदाबाद में लावारिस कुत्ते से हैवानियत, युवकों ने मरने तक बेजुबान को पीटा, फिर कूड़े में फेंका

Tue, 09 Apr 2024 07:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Apr 2024 07:12 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने जब कुत्ते को पीटने का विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और खुद को निगम कर्मचारी बताने लगे। आरोपियों ने कहा वह विरोध करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगवा देंगे।

विज्ञापन
Abandoned dog beaten to death in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पल्ला क्षेत्र में तीन युवकों ने एक लावारिस कुत्ते को पीट-पीटकर जान से मार दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए जुर्माना लगाने की धमकी दे डाली। एक संस्था की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

पल्ला निवासी अर्चना उपाध्याय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके घर के पास तीन युवक एक लावारिस कुत्ते को लाठी से बुरी तरह पीट रहे थे। आरोपियों में उनकी काॅलोनी में रहने वाला तन्मय नाम का युवक भी शामिल है। महिला व आसपास के लोगों ने कुत्ते को पीटने का विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और खुद को निगम कर्मचारी बताने लगे। आरोपियों ने कहा वह विरोध करने वालों के खिलाफ बिना पंजीकरण के कुत्ते रखने व अन्य मदों में नगर निगम की तरफ से भारी जुर्माना लगवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों आरोपी कुत्ते को दम तोड़ने तक मारते रहे। इसके बाद उसके शव को पास पड़े कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गए। एक निजी संस्था की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय में भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed