फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AATS caught arms smuggler from Sagarpur area

Delhi: एएटीएस ने सागरपुर इलाके से हथियार तस्कर दबोचा, एमपी से लाकर दिल्ली-एनसीआर में करता था सप्लाई

Tue, 20 Feb 2024 02:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
AATS caught arms smuggler from Sagarpur area
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

मध्य प्रदेश के धार स्थित अपने गांव में हथियार बनाकर उनको दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम उत्तर-प्रदेश में सप्लाई करने वाले बदमाश को दक्षिण पश्चिम जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने दबोचा है। आरोपी की पहचान धार, मध्य प्रदेश निवासी मलखान सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से बेहद उम्दा किस्म की 12 पिस्टल बरामद की हैं। आरोपी कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। बाहर आने के बाद उसने हथियार तैयार किए और दिल्ली के सागरपुर में सप्लाई करने आ गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) को 16 फरवरी खबर मिली थी कि हथियारों की तस्करी में शामिल बदमाश मलखान सिंह नाला रोड, सागरपुर इलाके में आने वाला है। खबर मिलने के बाद फौरन एक टीम का गठन कर दिया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास कमर पर लटके बैग से 12 पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि हाल ही में उसने पिस्टल तैयार की हैं। दिल्ली में उसका कोई व्यक्ति हथियार की डिलीवरी देने के लिए तैयार नहीं था। उनको पुलिस से पकड़े जाने का डर था। इसलिए वह खुद ही हथियार लेकर दिल्ली आया था। आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब 20 सालों से हथियार बनाकर सप्लाई कर रहा है। लोकल बदमाशों और गैंगस्टरों के बीच उसकी बनाई गई पिस्टल की खूब डिमांड है। इसके बदले उसको मोटी रकम मिल जाती है।
विज्ञापन


12 मामले पहले से दर्ज हैं आरोपी पर
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली-मध्य प्रदेश में अवैध हथियार तस्करी के 12 मामले पहले से दर्ज हैं। वह पिछले करीब 20 सालों से हथियार बनाकर उनकी तस्करी के धंधे में लिप्त है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी आरोपी को पहले दो बार गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed