फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aarti has been taking place daily a

Delhi NCR News: पांच वर्षों से यमुना घाट पर प्रतिदिन हो रही आरती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
-मां की स्मृति में शुरू हुई आरती, नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश
विज्ञापन




पूर्वी दिल्ली। फ्रेंड्स ऑफ यमुना फाउंडेशन की ओर से पिछले पांच वर्षों से यमुना छठ घाट पर प्रतिदिन शाम को मां यमुना की आरती की जा रही है। इस आयोजन में संस्था के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां यमुना का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

संस्था के महासचिव जगदीश सहगल ने बताया कि मां यमुना की दैनिक आरती की शुरुआत उन्होंने अपनी मां की स्मृति में की थी। उनकी मां यमुना और देवी-देवताओं की परम भक्त थीं। अपनी मां की आस्था से प्रेरित होकर उन्होंने प्रतिदिन मां यमुना की आरती करने का संकल्प लिया, जो पिछले पांच वर्षों से निरंतर जारी है। यमुना बाबा अशोक उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों में नदियों के प्रति आदर और सम्मान की भावना विकसित करना है, ताकि वे नदियों को स्वच्छ रखने और उनके संरक्षण में योगदान दें। संस्था के सचिव ने कहा कि भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। नदियां जीवन का आधार होने के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी रखती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed