फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News AAP workers protest against CM Arvind Kejriwal arrest at ITO Foot Over Bridge

Delhi: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान, ITO फुटओवर ब्रिज पर प्रदर्शन

Fri, 12 Apr 2024 10:03 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Apr 2024 10:03 AM IST
सार

AAP workers protest at ITO: आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू किया। शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने हाथ में बेनर लेकर आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Delhi News AAP workers protest against CM Arvind Kejriwal arrest at ITO Foot Over Bridge
AAP का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

AAP protest in Delhi: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक है। पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू किया। शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने हाथ में बेनर लेकर आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। सीएम को 21 मार्च को एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

वहीं, गुरुवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क साधा। इसके तहत उन्होंने गोविंदपुरी एक्सटेंशन, कालकाजी में पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जेल भेजने का जवाब जनता लोकसभा चुनाव में वोट से देगी। आप नेता आतिशी व दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने इस कैंपेन को शुरु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि केजरीवाल ही हैं, जिन्होंने सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया है। उन्होंने दिल्ली के दो करोड़ लोगों को उन्होंने परिवार माना है। उनके लिए अस्पताल, मोहल्ला क्लिनिक की व्यवस्था की है।



केजरीवाल के समर्थन में आप का उपवास
बीती सात अप्रैल को केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सामूहिक उपवास किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण के तहत रविवार को आप ने जंतर-मंतर पर सामूहिक उपवास किया था। सुबह 10 बजे आप नेताओं का उपवास शुरू हुआ और शाम पांच बजे जूस पीकर टूटा।

मुश्किलों के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत : आतिशी
मंत्री आतिशी ने कहा कि मुश्किलों के बाद भी आप नेताओं की हिम्मत नहीं टूटी। आप के सभी बड़े नेता जेल में थे फिर भी उसके कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में बड़ी संख्या की रैली आयोजित कर दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से गिरफ्तार हुए हैं पूरी दिल्ली को छावनी बना दिया गया है। विरोध करने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed