फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap will do two big rallies in gujarat

पंजाब, गोवा के बाद AAP के सियासी रडार पर गुजरात, करेगी दो बड़ी रैलियां

Sat, 06 Aug 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
aap will do two big rallies in gujarat
आम आदमी पार्टी

पंजाब व गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी ने गुजरात को भी सियासी रडार पर ले लिया है। प्रदेश में पार्टी की संगठन की तैयारियों को परखने के मकसद से आप के संजय सिंह व आशुतोष 9 अगस्त को गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ माने जाने वाले अमरेली इलाके में रैली करने जा रहे हैं। इसके हफ्ते भर बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सूरत से आप का चुनावी बिगुल फूंक देंगे।

विज्ञापन


दरअसल, पार्टी की पूरी कोशिश कांग्रेस का विकल्प बनने की है। लिहाजा वह उन्हीं राज्यों में चुनावी अभियान पर निकल रही है, जहां भाजपा या उसकी सहयोगी दलों की सरकार हैं।
विज्ञापन


जाब, गोवा के बाद गुजरात के चुनावी मैदान में कूदने की योजना इसी रणनीति का हिस्सा है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि 2019 से पहले अगर आप की दूसरे राज्यों में भी मजबूत भागीदारी हो जाती है तो लोकसभा चुनाव को बेहतर तरीके से लड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे पर केजरीवाल ने टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि आनंदी बेन का इस्तीफा गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता का नतीजा है। भाजपा गुजरात में बुरी तरह डरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed