फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP war: MLA accuses to Mental torture party

'मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है'

Tue, 31 Mar 2015 02:32 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
AAP war: MLA accuses to Mental torture party

आम आदमी पार्टी नेताओं की कलह विधायक दल तक पहुंच गई है। बिजवासन से विधायक देविंदर सेहरावत ने पार्टी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सेहरावत के मुताबिक, दिल्ली इकाई के सह संयोजक दुर्गेश पाठक ने बगैर उन्हें विश्वास में लिए उनके इलाके में कार्यकर्ताओं से मीटिंग की।

विज्ञापन


इसका विरोध करते हुए सेहरावत ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी भी लिखी है। दूसरी तरफ पार्टी का कहना है कि कार्यकर्ताओं के साथ यह रूटीन बैठक थी। इसमें विधायक को बुलाना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


सेहरावत के मुताबिक, विधानसभा सत्र से उनकी उपेक्षा हो रही है। सत्र के पहले दिन उन्होंने सदन में किसानों से जुड़े मसले उठाए। पार्टी के कुछ लोगों को यह बात सही नहीं लगी। दूसरे दिन उन्हें भूमि अधिग्रहण कानून के बारे में सवाल करना था, लेकिन उनके सवाल को लिस्ट ही नहीं किया गया। राष्ट्रीय परिषद की बैठक के भीतर की गतिविधियों को उन्होंने मीडिया को बता दिया। इसके बाद उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को लिखी शिकायती चिट्ठी

AAP war: MLA accuses to Mental torture party

सहरावत ने बताया कि ताजा घटनाक्रम सोमवार का है। दुर्गेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। केजरीवाल को भेजी गई शिकायती चिट्ठी उन्होंने कहा है कि किसी को परेशान करने के इस तरह के तरीके पुराने पड़ गए हैं। उन्हें बदनाम करने के नए तरीकों की खोज पार्टी नेताओं को करनी चाहिए।

इस बारे में पार्टी का कहना है कि विधायकों के कामों की समीक्षा के लिए इस तरह की बैठकें नियमित तौर पर हो रही हैं। इसमें विधायक को नहीं बुलाया जाता है। सेहरावत को शायद इसकी जानकारी नहीं है।

सूत्र बता रहे हैं कि दो खेमों में बंटी पार्टी के करीब दस विधायक भी आला नेतृत्व से खुश नहीं हैं। सेहरावत के बाद इसमें दूसरा नाम पंकज पुष्कर है। योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण के अगले कदम के ऐलान के साथ ही सभी विधायक इस गुट के साथ खुले तौर पर खड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed