फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap trade wing made special plan for mcd election

निगम चुनाव में विरोधियों को मात देने के लिए 'आप' ट्रेड विंग ने बनाई खास योजना

Mon, 03 Apr 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Apr 2017 04:11 PM IST
सार

दिल्ली के सभी बाजारों में चलाया जायेगा अभियान, होंगे संवाद कार्यक्रम 

 

विज्ञापन
aap trade wing made special plan for mcd election
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ट्रेड विंग ने भी कमर कस ली है। इसके पदाधिकारी दिल्ली की सभी बाजारों में कारोबारियों से मुलाकात करके दिल्ली सरकार के कामों की जानकारी देंगे। इनकी कोशिश कारोबारियों को आप के पक्ष में लामबंद करने की होगी।

विज्ञापन


आप ट्रेड विंग के दिल्ली प्रदेश संयोजक बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली में करीब 9 लाख दुकानें व 1.5 लाख फैक्ट्रियां हैं। जबकि करीब 25 लाख लोग व्यापार और उद्योग से जुड़े हुये हैं। गोयल का दावा है कि दिल्ली विधान सभा चुनावों में बड़े पैमाने पर कारोबारियों ने पार्टी का समर्थन किया था।
विज्ञापन


ट्रेड विंग का कहना है कि दिल्ली सरकार ने पिछले दो सालों में व्यापारियों के लिये कई कदम उठाये हैं। मसलन, 15 से ज्यादा वस्तुओं पर वैट दरें कम की गयी। साथ ही वैट प्रणाली का सरलीकरण, वैट रजिस्ट्रेशन को  ऑनलाइन करने समेत दूसरे कई काम भी हुए है। ट्रेड विंग इन सभी कामों के सहारे व्यापारियों के बीच जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश गोयल के मुताबिक, दिल्ली सरकार के कामों की तुलना 10 साल से एमसीडी पर काबिज भाजपा से की जायेगी। व्यापारियों को बताया जायेगा कि एमसीडी के पार्किंग चार्ज, कंवर्जन चार्ज, फैक्ट्री लाइसेंस, अतिक्रमण, ट्रेड लाइसेंस जैसे मसलों पर भाजपा उनको राहत दिलाने में नाकाम रही है।


ट्रेड विंग करोल बाग, नेहरू प्लेस, चांदनी चौक, सदर बाजार, कशमीरी  गेट, लक्ष्मी नगर, गांधी नगर आदि के  अलावा लगभग 15 औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी करेगा। व्यापारियों से बात करके उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed