{"_id":"58dd0de74f1c1b0b0563db29","slug":"aap-trade-wing-made-special-plan-for-mcd-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनाव में विरोधियों को मात देने के लिए 'आप' ट्रेड विंग ने बनाई खास योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनाव में विरोधियों को मात देने के लिए 'आप' ट्रेड विंग ने बनाई खास योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Apr 2017 04:11 PM IST
सार
दिल्ली के सभी बाजारों में चलाया जायेगा अभियान, होंगे संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ट्रेड विंग ने भी कमर कस ली है। इसके पदाधिकारी दिल्ली की सभी बाजारों में कारोबारियों से मुलाकात करके दिल्ली सरकार के कामों की जानकारी देंगे। इनकी कोशिश कारोबारियों को आप के पक्ष में लामबंद करने की होगी।
विज्ञापन
आप ट्रेड विंग के दिल्ली प्रदेश संयोजक बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली में करीब 9 लाख दुकानें व 1.5 लाख फैक्ट्रियां हैं। जबकि करीब 25 लाख लोग व्यापार और उद्योग से जुड़े हुये हैं। गोयल का दावा है कि दिल्ली विधान सभा चुनावों में बड़े पैमाने पर कारोबारियों ने पार्टी का समर्थन किया था।
विज्ञापन
ट्रेड विंग का कहना है कि दिल्ली सरकार ने पिछले दो सालों में व्यापारियों के लिये कई कदम उठाये हैं। मसलन, 15 से ज्यादा वस्तुओं पर वैट दरें कम की गयी। साथ ही वैट प्रणाली का सरलीकरण, वैट रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन करने समेत दूसरे कई काम भी हुए है। ट्रेड विंग इन सभी कामों के सहारे व्यापारियों के बीच जायेगी।
विज्ञापन
बृजेश गोयल के मुताबिक, दिल्ली सरकार के कामों की तुलना 10 साल से एमसीडी पर काबिज भाजपा से की जायेगी। व्यापारियों को बताया जायेगा कि एमसीडी के पार्किंग चार्ज, कंवर्जन चार्ज, फैक्ट्री लाइसेंस, अतिक्रमण, ट्रेड लाइसेंस जैसे मसलों पर भाजपा उनको राहत दिलाने में नाकाम रही है।
ट्रेड विंग करोल बाग, नेहरू प्लेस, चांदनी चौक, सदर बाजार, कशमीरी गेट, लक्ष्मी नगर, गांधी नगर आदि के अलावा लगभग 15 औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी करेगा। व्यापारियों से बात करके उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश होगी।