फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP told sukhbeer singh badal comedy minister

‘सुखबीर बादल पंजाब के कॉमेडी मंत्री, घबराहट में दे रहे बेतुके बयान’

Fri, 12 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
AAP told sukhbeer singh badal comedy minister
सुखबीर बादल - फोटो : BBC

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब सरकार में गृहमंत्री सुखबीर सिंह बादल को कॉमेडी मंत्री करार दिया है। पार्टी का कहना है कि बादल परिवार को अब सत्ता खोने का डर सताने लगा है। 

विज्ञापन


इसी घबराहट में सुखबीर सिंह बादल रोजाना बेतुके बयान देने के साथ अजीबोगरीब हरकतें कर रहे रहे हैं। 

पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि चुनावों में दिख रही हार की घबराहट में बादल का बयान आया है कि आप की फंडिंग खालिस्तान वाले कर रहे हैं। 

विज्ञापन

सुखबीर बादल से आप ने पूछे सवाल

AAP told sukhbeer singh badal comedy minister
आप नेता - फोटो : अमर उजाला

यह पूरी तरह बेबुनियाद है। अगर उनके पास सबूत है तो आप पर कार्रवाई क्यों नहीं करते? इसी तरह उनका दूसरा बयान आया है कि राज्य में पाकिस्तानी एजेंसी नेताओं पर हमले करा सकती है। 

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के गृहमंत्री सुखबीर बादल के सभी बयान हास्यास्पद हैं। इस मौके पर संजय सिंह ने बादल सरकार से कई सवाल पूछे हैं।

सुखबीर बादल से आप के सवाल
-गृहमंत्री होते हुए बादल बयानबाजी के अलावा इन मसलों पर क्या कर रहे हैं? 
-कहीं ऐसा तो नहीं कि भविष्य में कोई हमला अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर होता है तो बादल सरकार उसका ठीकरा आईएसआई पर फोड़ देगी?
-कहीं पंजाब का माहौल खराब करने की भूमिका तो बादल सरकार नहीं कर रही है? 
- माता चंदकौर पर हुए हमले, गडरियावाले पर हुए हमले और पंजाब के आरएसएस चीफ पर हुए हमले इसी साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed