{"_id":"6a6cc3805a0d7db3b80a5d0b","slug":"aap-to-hold-a-national-town-hall-today-in-opposition-to-e-20-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148535-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आज ई-20 के विरोध में आप करेगी नेशनल टाउनहॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आज ई-20 के विरोध में आप करेगी नेशनल टाउनहॉल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी शनिवार को नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन करेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में इस टाउनहॉल में लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़कर अपने अनुभव और सुझाव रखेंगे। अरविंद केजरीवाल ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि टाउनहॉल में लोगों की समस्याएं सुनने और ई-20 पर निर्णय लेने के लिए उनके साथ देश की एक जानी-मानी शख्सियत भी मौजूद रहेगी। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ई-20 को पुरानी गाड़ियों के लिए सुरक्षित बता रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जबकि इसके इस्तेमाल से गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज गिर रहा है।