फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP to appoint RS MP Sandeep Pathak as its national general secretary

Delhi: 'आप' ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को राष्ट्रीय महासचिव किया नियुक्त, पंजाब, गुजरात में थे चुनाव प्रभारी

Tue, 13 Dec 2022 10:43 AM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Dec 2022 10:43 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने संदीप पाठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (राष्ट्रीय महासचिव संगठन) के रूप में नियुक्त किया है। वे पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे।

विज्ञापन
AAP to appoint RS MP Sandeep Pathak as its national general secretary
संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव जीतने और गुजरात विधानसभा में खाता खोलने के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में आप ने संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। आप ने इसकी जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को दी है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें राजनीतिक मामलों की समिति पीएसी का स्थायी आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया गया है। पार्टी की पंजाब में जीत और गुजरात में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन


आप ने पाठक को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को बल देने के लिए पूरे देश में संगठन को विस्तार देने की जिम्मेदारी दी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें देश के कोने-कोने में संगठन बनाना है। 
विज्ञापन


वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर पाठक ने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। केजरीवाल की सकारात्मक राजनीति को देश के हर गांव व मोहल्ले में एक-एक आदमी तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आज देश में दो तरह की राजनीति है। नकारात्मक राजनीति में चुनाव के गुणा भाग, गुंडागर्दी, लड़ाई-झगड़े की गूंज है जबकि केजरीवाल की सकारात्मक राजनीति में जनता के मुद्दे, पढ़े-लिखे लोग और स्कूल-अस्पताल हैं। इसे देश की जनता पसंद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर से राजनीतिक रणनीतिकार बने पाठक
पाठक मूलरूप से छत्तीसगढ़ के मुंगेली के निवासी हैं और आईआईटी दिल्ली में एसोसिएट प्रोफेसर रहे हैं। पाठक ने कई चुनावों में अपने राजनीतिक कौशल का परिचय दिया है। उन्होंने पंजाब चुनाव में चुनावी रणनीतिकार के तौर पर शानदार काम किया और पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाई। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा भेज दिया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें गुजरात में चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा। यहां उन्होंने चुनावी रणनीतिकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed