फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP technic og choosing ls candidate

AAP का LS कंडीडेट बनना है, तो पढ़ें ये खबर

Wed, 15 Jan 2014 12:28 PM IST
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 15 Jan 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
AAP technic og choosing ls candidate

आम आदमी पार्टी (आप) गौतम बुद्ध नगर में पांव पसार रही है। लोग आप का सदस्य बनते ही लोकसभा सीट के लिए दावेदारी भी कर रहे हैं। अब तक करीब 150 लोग लाइन में लग चुके हैं लेकिन उम्मीदवारों के लिए अरविंद केजरीवाल द्वारा तैयार किए गए चक्रव्यूह को भेद पाना हर किसी के बस का नहीं है।

विज्ञापन


भावी प्रत्याशियों को कड़े इम्तिहान का डर भी सता रहा है। दरअसल, दिल्ली में आप की कामयाबी ने नोएडा की राजनीति को भी अच्छा खासा प्रभावित किया है। कई दलों के नेता, संगठन के मुखिया, समाजसेवी, नौकरशाह, व्यवसायी और उद्यमियों की लाइन लगी हुई है। इस होड़ में कुछ लोग फर्जी तरीके से पार्टी में घुसकर बदनामी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इन दिग्गजों को उनके घरों में ही घेरेगी 'आप'
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार बनने की प्रक्रिया के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र से 100 लोगों का लिखित समर्थन भी चाहिए। साथ ही अरविंद केजरीवाल की किताब स्वराज को खरीदना भी पड़ रहा है। 40 रुपये कीमत वाली किताब 40 हजार से भी ज्यादा बिक चुकी हैं। चूंकि जो प्रोफार्मा भरा जा रहा है, उसमें कई बातें किताब में छिपी हैं।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी पर्यवेक्षक व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी के अलावा एक निजी एजेंसी को भी जिम्मा दिया गया है। एजेंसी भावी उम्मीदवार के तीन पीढ़ियों की असलियत को खंगालेगी। गोपनीय जांच रिपोर्ट सीधे आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन ब्लू स्टार: ब्रिटेन ने की थी इंदिरा की मदद


उधर, फर्जी सदस्यों से भी पार्टी परेशान है लेकिन पार्टी चुप इसलिए है क्योंकि अब तक गौतम बुद्ध गर से लाखों की संख्या में लोग जुड़ चुके हैं। पहले दस रुपये में सदस्यता फार्म मिलता था लेकिन अब 10 जनवरी से नि:शुल्क उपलब्ध हो गया है। शहर से लेकर गली मोहल्लों तक आप की आवाज पहुंच रही है।

इसे भी पढ़ें: बिन्नी फिर हुए बागी, AAP और केजरीवाल पर हमला

गौतम बुद्ध नगर सीट काफी मायने भी रखती है। हजारों की संख्या में औद्योगिक इकाइयां, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रोजेक्ट इसकी पहचान हैं। परिक्षेत्र में नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंद्राबाद कुल पांच विधानसभाएं आती हैं। करीब 25 लाख जनसंख्या वाले क्षेत्र में तकरीबन 17 लाख वोटर हैं जिसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।

पार्टी प्रवक्ता अनूप खन्ना ने बताया कि संगठन की बैठक में तय किया गया है कि हर किसी को पोस्टर या बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं होगी। एक प्रोफार्मा होगा, उसी के मुताबिक बोर्ड लगाने की अनुमति होगी। उन्होंने माना कि पार्टी से जुड़ने के लिए हर दिन काफी संख्या में लोग संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed