फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP targets CM over comments after court verdict

Delhi NCR News: कोर्ट के फैसले के बाद टिप्पणी पर आप ने सीएम पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस कथित बयान पर तीखा विरोध जताया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अदालत के फैसले को सेट बताया। पार्टी नेताओं ने इसे न्यायपालिका का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आप सांसद संजय सिंह के मुताबिक, संवैधानिक पद पर बैठी रेखा गुप्ता का ऐसा बयान न्यायालय की अवमानना के दायरे में आता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सवाल उठाया कि यदि फैसले सेट होते हैं, तो क्या पहले आए निर्णय भी इसी तरह प्रभावित थे। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसी जज को फिक्स कहना न्यायपालिका को भ्रष्ट बताने जैसा है, जो बेहद गंभीर आरोप है। उन्होंने इसे संविधान और न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला बताया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक मौजूदा जज और अदालत पर इस तरह की टिप्पणी कैसे की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी मुख्यमंत्री के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए पूछा कि क्या यह भाजपा की न्यायपालिका के प्रति सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed