फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP surrounded BJP on electricity subsidy Sanjay Singh wrote a letter to Prakash Javadekar

बिजली सब्सिडी पर आप ने भाजपा को घेरा, सांसद संजय सिंह ने प्रकाश जावडेकर को लिखा पत्र

Tue, 22 Oct 2019 09:58 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 22 Oct 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
AAP surrounded BJP on electricity subsidy Sanjay Singh wrote a letter to Prakash Javadekar
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
आम आदमी पार्टी (आप) ने बिजली सब्सिडी पर एक बार फिर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। पार्टी का सवाल है कि भाजपा दिल्लीवालों को मिल रहे फायदे को खत्म क्यों करना चाहती है। साथ ही आशंका जताई है कि कहीं भाजपा नेताओं व बिजली कंपनियों के बीच समझौता तो नहीं हो गया है। इस मसले पर आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद विजय गोयल का बिजली सब्सिडी खत्म करने से जुड़ा बयान आने के बाद दिल्लीवालों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि भाजपा की बिजली सब्सिडी के मसले पर क्या योजना है। इसे दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि यदि एक सांसद को 50 हजार यूनिट सालाना मुफ्त बिजली मिल सकती है तो एक गरीब आदमी को 2400 यूनिट मुफ्त बिजली क्यों नहीं दी जा सकती? संजय सिंह ने कहा कि आज जब देश के सभी राज्यों में बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं, ऐसी स्थिति में भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 400 यूनिट तक आधे दामों में बिजली, दिल्ली की गरीब जनता को मुहैया कराने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह के सवाल:

दिल्ली भाजपा 200 यूनिट तक फ्री बिजली दिए जाने के फैसले को खत्म क्यों करना चाहती है? 400 यूनिट तक आधे दाम की छूट को खत्म करके दिल्ली की जनता को मिलने वाली राहत क्यों खत्म करना चाहती है?

भाजपा नेताओं और बिजली कंपनियों के बीच क्या गोपनीय समझौता हुआ है? सार्वजनिक करने की कृपा करें।

क्या दूसरे भाजपा शासित राज्यों की तरह दिल्ली में भी बिजली के दाम बढ़ाकर भाजपा आम आदमी की राहत को खत्म कर देगी? यदि नहीं तो भाजपा शासित राज्यों में कब तक 200 यूनिट तक बिजली फ्री हो जाएगी?

पूर्व आईएएस जेडयू सिद्दीकी आप में शामिल

पूर्व आईएएस जेडयू सिद्दीकी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। प्रदेश संयोजक गोपाल राय व रोहतास नगर विधायक सरिता सिंह ने सिद्दीकी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनके साथ जिलास्तर के दूसरे पदाधिकारी भी आप में शामिल हुए।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से किए गए जनहित के कामों से प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों के लोग आप से जुड़ रहे हैं। जेडयू सिद्दीकी इसी कड़ी का नया नाम हैं।  सिद्दीकी दिल्ली सरकार में कई सरकारी पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed