फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP sting opration on BJP.

केजरीवाल ने किया बीजेपी का पर्दाफाश, 4 करोड़ का ऑफर

Mon, 08 Sep 2014 06:44 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
AAP sting opration on BJP.

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चल रही हलचल के बीच आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा खुलासा किया है। आप ने एक खास स्टिंग ऑपरेशन का वीडिया जारी कर भारतीय जनता पार्टी के मुख्य नेताओं पर खरीदफरोख्त करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफेंस आयोजित कर इस वीडियो को सार्वजनिक किया। उनका दावा कि इस वीडियो के बाद भाजपा की सरकार बनाने की कोशिशें बेनकाब हो जाएंगी।
विज्ञापन


वीडियो में आप के दिनेश मोहनिया व रघुवीर दहिया और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शेर सिंह व विवेक यादव बातचीत करते नजर आ रहे आ रहे हैं। इसमें हो रही बातचीत में इशारों में कुछ पैसे की बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केजरीवाल ने बताया कि भाजपा ने दिनेश मोहनिया को चार करोड़ का ऑफर देने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पैसे देने के लिए किसी खास जगह पर बुलाया जा रहा है। पार्टी को आशंका है कि वहां जाने पर दिनेश मोहनिया की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए पार्टी ने मामले को यही खत्म कर वीडियो उजागर कर दिया। उनका कहना है आप अभी और भी वीडियो जारी करेगी। उनके चार विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई है।

केजरीवाल के मुताबिक करीब एक महीने पहले से मोहनिया से संपर्क किया जा रहा था। लेकिन दो दिन पहले जब उन्होंने विधायकों को स्टिंग करने के लिए कहा तब रविवार को बात आगे बढ़ाई गई और यह वीडियो शूट किया गया।

'BJP में शामिल होना चाहते थे AAP नेता'

AAP sting opration on BJP.

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने तो मामले से पल्ला झाड़ लिया है। पर जिस पैसे की पेशकश करने का आरोप झेल रहे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शेर स‌िंह डागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है आप नेता खुद चलकर उनके घर पर आए थे और भाजपा में शामिल होना चाहते थे।

उनके मुताबिक उन्होंने दिनेश मोहनिया को पैसे की पेशकश नहीं की है। इस बारे में वह पार्टी के सामने भी अपना पक्ष रखेंगे। खुलासे के बाद कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल कहना है कि भाजपा सरकार बनाने के लिए बेचैन है। पार्टी कई तरह की कोशिशें कर रही है। आप नेता संजय सिंह का कहना है कि भाजपा लगातार इसी तरह की राजनीति करती आई है। उसने येदुरप्पा, कल्याण सिंह आ‌दि की सरकारें ऐसे ही बनाई थी।

मामले में लेखक चेतन भगत ने भाजपा की चुटकी लेते हुए कहा है यह एकदम पारदर्शी पर्टी है। यहां तक कि वह रिश्वत भी कैमरे के सामने लेती है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा का कहना है कि कुछ दिनों के भीतर ही भाजपा रंग दिखने लगा है।

'चार' बना खास फैक्टर, क्या है ये खेल

AAP sting opration on BJP.

ऑपरेशन पर्दाफाश के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने भाजपा पर चार खास आरोप लगाया। जिसमें प्रमुख आरोप विधायकों को खरीदने के लिए चार करोड़ की पेशकश है। इसके बाद उनका कहना है कि आप के चार अन्य विधायकों से संपर्क किया गया है, जल्द ही पार्टी उनका भी वीडियो सामने लाएगी।

इसक बाद केरजीवाल ने बताया कि भाजपा आप विधायकों को खरीदने के लिए अलग-अलग मूड की चार टीमें बनाई हैं। ये चारों टीमें खरीदफरोख्त के लिए तमाम तरह की पेशकश कर रही हैं। उनका आरोप है कि वी‌डियो जारी करने के बाद उनके विधायकों को जान का खतरा है। क्योंकि भाजपा पैसे देने के लिए विधायकों को कुछ खास जगहों पर बुला रही है।


साथ ही केजरीवाल ने फिर दोहराया है कि अगर भाजपा आप विधायकों को खरीदने की कोशिश करे तो ठुकराए नहीं। उन्होंने एक बार फिर अपने पुराने हथियार के प्रयोग पर ध्यान लगाया है और कहा है‌ कि अगर भाजपा की ओर से पैसे की पेशकश की जाए, तो वे मना न करें। बस बातचीत और पैसे की लेन-देन करते वक्त फोन टैप और वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें।

गौरतलब है कि यह आप का पुराना हथियार है। केजरीवाल की सरकार रहते इसके जरिए ही भ्रष्ट्राचार कम करने का दावा किया जा रहा था। तब केजरीवाल ने आम जनता को स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए कहा था।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप के वरिष्ठ नेताओं ने सभी विधायकों से अपने फोन में रिकॉर्डिंग की सुविधा ऑन रखने को कहा है। ताकि किसी तरह के फोने आने या जाने पर पूरी बातचीत रिकॉर्ड की जा सके।

देखें खुलासे वाली वीडियो

AAP sting opration on BJP.
ये है वो वीडियो

मनीष स‌िसोद‌िया ने क‌िया बीजेपी की बंद वेबसाइट पर सवाल

AAP sting opration on BJP.

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए भाजपा के शेर सिंह डागर पर आप के 4-5 विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है।

आप का आरोप है कि बीजेपी खरीद-फरोख्त के जरिये दिल्ली में सरकार बनाना चाहती है जिसके लिए वो उनके विधायकों को चार करोड़ का ऑफर दे रही है। इस पूरे आरोप प्रकरण के बाद से दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट बंद आ रही है।

उस पेज पर जाने के बाद वेबसाइट अंडर कंस्ट्रक्शन दिखाई पड़ता है। इसी बात को मुद्दा बनाते हुए आप के बड़े नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी से अपने ट्विटर पर सवाल किया है क‌ि क्या हो गया है बीजेपी की वेबसाइट को?

क्या वो इसलिए अंडर मेंटनेंस है ताकि शेर सिंह डागर की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वाली तस्वीरें हटाई जा सकें? यह बहुत बड़ा सवाल है क‌ि आखिर अचानक से बीजेपी की वेबसाइट को क्या हो गया।

'शहीदों के ताबूत नहीं छोड़े ये तो दिल्ली है'

AAP sting opration on BJP.

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने आप के वीडियो फुटेज में शेर सिंह डागर के कहे गए शब्दों पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है कि कौन है वो हाई कमांड जिसकी बात शेर सिंह डागर ‌वीडियो में कर रहे थे?

पुलिस को इस बारे में जांच करनी चाहिए और इस मामले की तह तक जाना चाहिए कि कौन है वो हाई कमांड। आशुतोष ने आगे कहा कि शेर सिंह डागर के फोनकॉल डीटेल्स को सार्वजनिक कर देना चाहिए, जिससे यह पता चल जाएगा कि वो कौन वरिष्ठ भाजपा नेता है जिसके इशारे पर खरीद-फरोख्त हो रही है।

इसके साथ ही कुमार विश्वास ने बीजेपी से सवाल करते हुए ट्वीट किया कि भाजपा अपने प्रवक्ताओं की तरह अधिकृत दलालों की लिस्ट क्यों नहीं जारी कर देती, हर बार आरोपों से पल्ला झाड़ लेती है? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शहीदों के ताबूत नहीं छोड़े ये तो दिल्ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed