{"_id":"64eee7081bc43abb3a0bdbf3","slug":"aap-spokesperson-priyanka-kakkar-says-if-you-ask-me-i-would-want-arvind-kejriwal-to-be-pm-candidate-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'केजरीवाल हों विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार', INDIA की मुंबई बैठक से पहले आप ने रखी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'केजरीवाल हों विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार', INDIA की मुंबई बैठक से पहले आप ने रखी ये मांग
Wed, 30 Aug 2023 12:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:31 PM IST
सार
इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की मांग रखी है। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछें तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें।
विज्ञापन
Priyanka Kakkar
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक 31 अगस्त से मुंबई में शुरू होगी। इंडिया गठबंधन की यह तीसरी बैठक है। गठबंधन के लोगो का अनावरण एक सितंबर को किया जाएगा। बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की मांग रखी है।
आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछें तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें। इतनी कमरतोड़ महंगाई में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महंगाई सबसे कम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुज़ुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, फिर भी सरप्लस बजट पेश किया गया है। वह लोगों के मुद्दे उठाते हैं और एक चुनौतीकर्ता के रूप में उभरते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पटना और बेंगलुरु में इंडिया गठबंधन की बैठकों के बाद एलपीजी की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई। मुझे यकीन है कि मुंबई बैठक के बाद पेट्रोल और डीजल की दरें कम हो जाएंगी।

#WATCH | AAP's Chief National Spokesperson Priyanka Kakkar says, "If you ask me, I would want Arvind Kejriwal to be the Prime Ministerial candidate. Even in such back-breaking inflation, the national capital Delhi has the lowest inflation. There is free water, free education,… pic.twitter.com/vMUquowQU6
— ANI (@ANI) August 30, 2023
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने भी विपक्ष की बैठक से पहले मीडिया में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आप चाहती है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पीएम पद के उम्मीदवार बनें। इंडिया गठबंधन ही पीएम उम्मीदवार तय करेगा।