फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Sources Claim BJP will suffer loss due to Arvind Kejriwal s arrest

AAP vs BJP: 'आप' सूत्रों का दावा- केजरीवाल की गिरफ्तारी से भाजपा को नुकसान, सरकार और पार्टी दोनों चलाएंगे वह

Fri, 29 Mar 2024 04:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

आप सूत्रों का दावा है कि गठबंधन होने के बाद से भाजपा और इंडिया का काडर वोट लगभग बराबर हो गया। जब से मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुए हैं इंडिया गठबंधन का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। इस बार सभी सीट इंडिया गठबंधन को मिलेगी।

विज्ञापन
AAP Sources Claim BJP will suffer loss due to Arvind Kejriwal s arrest
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक के बाद एक नेताओं की गिरफ्तारी से आहत आम आदमी पार्टी (आप) 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के साथ महारैली करेगी। आप के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन को लेकर षड्यंत्र हो रहा है। भाजपा को लगा था केजरीवाल जेल गए और पार्टी खत्म हो जाएगी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले दिन से षड्यंत्र हो रहा है। चुनी हुई सरकार की हत्या कर रहे हैं।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अब केवल फांसी चढ़ाना बाकी है। वह सरकार और पार्टी दोनों मजबूती से चलाएंगे। दिल्ली में सरकार पहले की तरह मजबूती के साथ चलती रहेगी। मनीष सिसोदिया एक विधायक के तौर पर सभी पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे है, फिर केजरीवाल तो सीएम हैं। साथ ही कहा कि गिरफ्तारी के बाद भाजपा को नुकसान हुआ है। सीएम की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से विधानसभा चुनाव जैसा माहौल बन गया है। 
विज्ञापन


गठबंधन होने के बाद से भाजपा और इंडिया का काडर वोट लगभग बराबर हो गया। जब से मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुए हैं इंडिया गठबंधन का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। इस बार सभी सीट इंडिया गठबंधन को मिलेगी। इंडिया गठबंधन नहीं चाहता की दिल्ली में कोई भी ऐसी स्थिति बने, जिससे भाजपा अराजकता का माहौल बताकर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू हो सके। दिल्ली में अधिकारियों को लेकर आम आदमी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं है। दिल्ली में अधिकारियों को रूल करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है और वह केंद्र की ही बात सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आप' ने जीत के लिए बनाया ये प्लान
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि 'आप' के पूर्व नेता जो पार्टी को छोड़कर चले गए थे उनसे भी संपर्क किया जा रहा है। संभावना है कि जल्द ही वह एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। रामलीला मैदान में होने वाली महारैली लोगों में एक नई चिंगारी पैदा करेगी। रामलीला मैदान में होने वाली ऐतिहासिक रैली के बाद दिल्ली में फिर से इंडिया गठबंधन के समर्थन में सभी लोग एक जुट होकर खड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed