{"_id":"867af4894a4848387b69f45c743eee30","slug":"aap-s-shazia-ilmi-has-nearly-rs-59-000-electricity-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाजिया ने 59 हजार रुपये बिजली बिल के अब तक नहीं दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाजिया ने 59 हजार रुपये बिजली बिल के अब तक नहीं दिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Mar 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की नेता और गाजियाबाद से पार्टी की प्रत्याशी शाजिया इल्मी ने अब तक 59 हजार रुपये बिजली बिल के नहीं चुकाए हैं।
विज्ञापन
अपने नामांकन पत्र के साथ दिए ब्यौरे पर शाजिया ने बताया कि उनके पास करीब 4.42 करोड़ रुपये की संपति है। जबकि उनके पति के पास 25 करोड़ रुपये की संपति हैं।
पत्रकार से नेता बनी इल्मी ने दिल्ली में पिछले साल पार्टी के गलत बिजली बिल कैंपेन के बाद से लेकर अब तक बिजली बिल नहीं चुकाया है।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में शाजिया इल्मी आरके पुरम से पार्टी की उम्मीदवार थी लेकिन उन्हें हजार से भी कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
43 साल की शाजिया के ऊपर दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी बीएसईएस का 58,790 रुपये बकाया है। यही रकम उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी अपने हलफनामे में दिया था।
विज्ञापन