{"_id":"5e1dc62e8ebc3e87c20e6a07","slug":"aap-releases-list-of-candidates-for-delhi-elections-2020-kejriwal-to-contest-from-new-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
Wed, 15 Jan 2020 04:39 PM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 15 Jan 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद नई दिल्ली सीट से दोबारा मैदान में उतरेंगे।
उनके अलावा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ से तो दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया संगम विहार से अपनी किस्मत आजमाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से, दिलीप पांडे तिमारपुर से, पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा राजिंदर नगर से और आतिशी कालकाजी से मैदान में होंगी। पार्टी ने 15 विधायकों का टिकट काट दिया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले राम सिंह नेता जी को बदरपुर से तो कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा को द्वारका से मैदान में उतारा गया है। इनके अलावा शोएब इकबाल को भी आम आदमी पार्टी ने मटिया महल से मैदान में उतारा है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने माना कि पार्टी ने चुनाव की घोषणा के बाद सर्वे करवाया है। सर्वे व ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके अलावा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ से तो दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया संगम विहार से अपनी किस्मत आजमाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से, दिलीप पांडे तिमारपुर से, पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा राजिंदर नगर से और आतिशी कालकाजी से मैदान में होंगी। पार्टी ने 15 विधायकों का टिकट काट दिया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले राम सिंह नेता जी को बदरपुर से तो कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा को द्वारका से मैदान में उतारा गया है। इनके अलावा शोएब इकबाल को भी आम आदमी पार्टी ने मटिया महल से मैदान में उतारा है।
इन महिलाओं को मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को भी खूब टिकट दिए हैं। पार्टी ने 70 सीटों में से आठ सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। इनमें राखी बिड़लान को मंगोलपुरी से टिकट मिला है तो आतिशी तो कालकाजी से पार्टी ने मैदान में उतारा है। इनके अलावा शालीमार बाग से बंदना कुमारी, राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला, हरीनगर से राजकुमारी ढिल्लन, पालम से भावना गौर, आरके पुरम से प्रमिला टोकस और रोहतास नगर से सरिता सिंह को टिकट दिया गया है।मुस्लिम उम्मीदवार भी आजमाएंगे किस्मत
आप ने पांच मुस्लिम उम्मीदवारों पर भी दांव लगाया है। इनमें मटिया महल से शोएब इकबाल, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, ओखला से अमानतुल्लाह खान, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस अपनी किस्मत आजमाएंगे।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने माना कि पार्टी ने चुनाव की घोषणा के बाद सर्वे करवाया है। सर्वे व ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
Aam Aadmi Party (AAP) releases the list of candidates for #DelhiElections2020. Chief Minister Arvind Kejriwal to contest from New Delhi, Deputy CM Manish Sisodia to contest from Patparganj. pic.twitter.com/Blkm5JX2tD
— ANI (@ANI) January 14, 2020
किसे कहां से मिला टिकट?
- नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल
- पटपड़गंज- मनीष सिसोदिया
- नरेला- शरद चौहान
- बुराड़ी- संजीव झा
- तिमारपुर - दिलीप पांडेय
- आदर्श नगर- पवन शर्मा
- बादली- अजेश यादव
- रिठाला- महेंद्र गोयल
- बवाना- जय भगवान उपकार
- मुंडका- धर्मपाल लाकड़ा
- किराड़ी- रितुराज झा
- सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत
- नांगलोई जाट- राघवेंद्र शौकीन
- मंगोल पुरी- राखी बिड़लान
उम्मीदवारों के नाम
- रोहिणी- राजेश नामा बंशीवाला
- शालीमार बाग- वंदना कुमारी
- शकूरपुर बस्ती- सतेंद्र जैन
- त्रिनगर- जितेंद्र तोमर
- वजीरपुर- राजेश गुप्ता
- मॉडल टाउन- अखिलेश पति त्रिपाठी
- सदर बाजार- सोमदत्त
- चांदनी चौक- प्रहलाद सिंह
- मटिया महल- शोएब इकबाल
- बल्लीमारन- इमरान हुसैन
- करोल बाग- विशेष रवि
- पटेल नगर- राजकुमार आनंद
- मोती नगर- शिवचरण गोयल
- राजौरी गार्डन- धानवति चंदेला
- हरिनगर- राजकुमारी ढिल्लो
- तिलक नगर- जरनैल सिंह
- जनकपुरी- राजेश विशेष
- विकासपुरी- महेंद्र यादव
- उत्तम नगर- रमेश बालियान
- द्वारका- विनय कुमार मिश्रा
- मटियाला- गुलाब सिंह यादव
- नजफगढ़- कैलाश गहलोत
- बिजवासन- बीएस जौन
- पालम- भावना गौड़
- दिल्ली कैंट- विरेंद्र सिंह कादियान
- राजेंद्र नगर- राघव चढ्ढा
- जनकपुरी- प्रवीण कुमार
- कस्तूरबा नगर- मदन लाल
- मालवीय नगर- सोमनाथ भारती
- आरके पुरम- प्रमिला टोकस
आगे देखें उम्मीदवारों के नाम
- बदरपुर- राम सिंह नेताजी
- ओखला- अमानतुल्लाह खान
- त्रिलोकपुरी- रोहित कुमार महरौलिया
- कोंडली- कुलदीप कुमार
- लक्ष्मी नगर- नितिन त्यागी
- विश्वास नगर- दीपक सिंगला
- कृष्णा नगर- एस के बग्गा
- गांधी नगर- नवीन चौधरी
- शाहदरा- रामनिवास गोयल
- सीमापुरी- राजेंद्र पाल गौतम
- रोहताश नगर- सरिता सिंह
- सीलमपुर- अब्दुल रहमान
- घोंडा- एसडी शर्मा
- बाबरपुर- गोपाल राय
- गोपालपुर- चौधरी सुरेंद्र कुमार
- मुस्तफाबाद- हाजी युनूस
- करावल नगर- दुर्गेश पाठक
- महरौली- नरेश यादव
- छतरपुर- करतार सिंह तंवर
- देवली- प्रकाश जरवाल
- अंबेडकर नगर- अजय दत्त
- संगम विहार- दिनेश मोहनिया
- ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज
- कालकाजी- आतिशी
- तुगलकाबाद- सहीराम पहलवान