फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Release 3rd List of Candidates for Delhi Elections 2015

'AAP' ने जारी की तीसरी लिस्ट, केजरीवाल का नाम नहीं

Thu, 11 Dec 2014 02:39 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
AAP Release 3rd List of Candidates for Delhi Elections 2015

‘आप’ ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके सभी दस उम्मीदवार नए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इन सीटों से उतरे प्रत्याशियों से पार्टी ने किनारा कर लिया है। वहीं, दो नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने हाल ही पार्टी का दामन थामा है। इसके साथ ही दिल्ली की 70 सीटों में से ‘आप’ ने 45 पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

विज्ञापन


पूर्वांचल बहुल द्वारका सीट से पार्टी ने आदर्श शास्त्री पर दांव लगाया है। परिसीमन के बाद नसीरपुर विधानसभा सीट का नाम द्वारका हो गया था। यहां से कांग्रेस के टिकट पर पूर्वांचली नेता महाबल मिश्र विधायक रहे हैं। पिछले चुनाव में ‘आप’ ने यहां से रवि कुमार सूर्यान को टिकट दिया था। सूर्यान 5197 वोटों से भाजपा के प्रद्युम्मन राजपूत से हार गए थे। सूर्यान की जगह शास्त्री का टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


किराड़ी सीट से पार्टी ने रितुराज झा को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में यहां से भाजपा के अनिल झा जीते थे। अनिल ने ‘आप’ प्रत्याशी राजन प्रकाश को 48526 वोटों से शिकस्त दी थी। इस बार पार्टी ने प्रकाश को टिकट नहीं दिया। जंगपुरा से पुराने वॉलेंटियर प्रवीन कुमार को टिकट दिया गया है। पिछले चुनाव में ‘आप’ के टिकट पर एमएस धीर चुनाव जीते थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने की खबरों ने बीच धीर भाजपा में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी नगर से ‘आप’ ने कार्यकर्ता नितिन त्यागी को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में यहां से विनोद कुमार बिन्नी चुनाव जीते थे, लेकिन बिन्नी के बगावती रुख से ‘आप’ ने उनसे किनारा कर लिया था। कृष्णा नगर सीट से भी पार्टी ने कार्यकर्ता एसके बग्गा पर भरोसा जताया है। यह भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की परंपरागत सीट रही है।

पिछले चुनाव में यहां से ‘आप’ प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। मोतीनगर विधानसभा सीट से शिवचरण गोयल को टिकट दिया गया है, जबकि पिछले चुनाव में कुलदीप सिंह चाना को टिकट दिया गया था। इसी प्रकार बवाना से ‘आप’ ने वेद प्रकाश को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में यहां से मनोज को टिकट दिया था।

तीन उम्मीदवार बाहरी

AAP Release 3rd List of Candidates for Delhi Elections 2015

तीन उम्मीदवार बाहरी उतारे

नरेला से शरद चौहान को टिकट दिया गया है। चौहान हाल में ही बसपा छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए हैं। चौहान की पत्नी यहां से पार्षद हैं। छतरपुर से पार्टी ने करतार सिंह तंवर को टिकट दिया है। करतार सिंह स्थानीय पार्षद हैं। वह भाजपा छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए हैं। इसके अलावा तुगलकाबाद सीट सहीराम के नाम है। लोकसभा चुनाव के दौरान सहीराम ने बसपा का दामन छोड़ा और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

प्रत्याशी             विधानसभा
आदर्श शास्त्री         द्वारका
ऋतुराज झा          किराड़ी
प़्रवीण कुमार         जंगपुरा
नितिन त्यागी        लक्ष्मी नगर
एसके बग्गा          कृष्णा नगर
शिवचरण गोयल      मोती नगर
सहीराम             तुगलकाबाद
करतार सिंह तंवर      छतरपुर
वेद प्रकाश            बवाना
शरद चौहान            नरेला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed