फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap reaction on election commission evm hacking challenge new date

EVM हैक की नई डेट पर AAP का सवाल- किसके दबाव में बदली गई हैकॉथन की तारीख

Sun, 21 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
 aap reaction on election commission evm hacking challenge new date
आप के प्रवक्ता संजय सिंह।

चुनाव आयोग की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के लिए हैकॉथन की तिथियां घोषित करने के बाद भी आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। पार्टी का कहना है कि तीन जून के बाद जो हैकॉथन के लिए चुनाव आयोग की ओर से निर्देश जारी हुए है उसमें कोई स्पष्टता नहीं है। 

विज्ञापन


आयोग जिन नियम शर्तों के साथ हैकॉथन करा रही है उससे साफ है कि वह इससे बचना चाहते है। उनकी मांग है कि ईवीएम टेंपरिंग का मौका राजनीतिक दलों को बिना किसी पाबंदी के मिलना चाहिए। पार्टी ने यह सवाल भी पूछा कि आखिर किसके दबाव में तिथियां बदली गई है। आप का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में जल्द ही चुनाव आयोग से मिलेगा।      
विज्ञापन

 
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि हैकॉथन का मतलब होता है खुली चुनौती देकर हैक करके दिखाने के लिए कहो। उसमें कोई पाबंदी नहीं होती है। चुनाव आयोग ईवीएम मशीन देकर यह कहे आप ये नहीं छू सकते यह नहीं खोल सकते। अगर देश के 18 राजनीतिक दल ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे है तो चुनाव आयोग के पास लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर डामाडोल हो रहे विश्वास को बचाने का एक बड़ा मौका है। उन्होंने मांग की है कि ईवीएम टेंपरिंग का मौका चुनाव आयोग राजनीतिक दलों को देना चाहता है तो उसमें कोई पाबंदी ना हो।       
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि पूरे हैकॉथन को वीडियो कैमरे के सामने कराइएं। मगर हैक करने का मौका तो दीजिए। अगर चिप नहीं देखेंगे उसे पढने का मौका नहीं देंगे तो मंतर पढ़कर उसे हैक नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि ईवीएम हैक करने के 100 तरीके है उसमें से एक तरीका है मदरबोर्ड को बदलकर हैक करना। यह हमारे विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा में करके दिखाया।       

संजय सिंह ने भी आयोग को दिया ये चैलेंज

 aap reaction on election commission evm hacking challenge new date
sanjay singh

संजय सिंह ने कहा कि जिन नियमों और शर्तों के साथ चुनाव आयोग हैकॉथन में बुला रहा है उन्हीं शर्तों के साथ हम चुनाव आयोग को आमंत्रित करते है कि वह हमारे ईवीएम को हैक करके दिखाएं। संजय सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिनों में आप नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलकर 3 जून से हैकॉथन में दी जाने वाली मशीन के बारे में स्पष्टता मांगेगा। हम आयोग से पूछेंगे की वह मशीन से छेड़छाड़ करने देंगे की नहीं, उसे पढने देंगे की नहीं मांग यह सब जानकारी के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।      

उधर, इस मुद्दे पर कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर आप पर हमला किया। मिश्रा ने लिखा- ईवीएम तो बहाना है। मकसद ध्यान भटकाना है। ईवीएम पर भरोसा नहीं है तो पांच सैंपल सीट पर इस्तीफा देकर बैलेट से चुनाव लड़ लीजिए। एक सीट पर ही लड़ लीजिए, अपनी खुद की सीट पर। है हिम्मत?       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed