फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap reach in all over country, for this party have special preparation

देशभर में पहुंचेगी AAP, पार्टी ने की है खास तैयारी

Sat, 17 Oct 2015 10:33 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
aap reach in all over country, for this party have special preparation

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संगठन विस्तार के लिए शनिवार से देशव्यापी मुहिम पर निकल रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यों के सक्रिय कार्यकर्ताओं व प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि बैठकों से मिले फीडबैक के आधार पर प्रांतीय इकाइयों में फेरबदल भी हो सकता है। इस दौरान स्थानीय मुद्दों की पहचान करने के साथ बूथ लेवल तक टीम बनाने की योजना भी तैयार होगी।
विज्ञापन


दरअसल, पार्टी नए सिरे से राज्यों के स्तर पर संगठन बनाने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी की पहली कोशिश प्रांतीय इकाइयों को सक्रिय करने की है।

ये है पार्टी की प्लानिंग

aap reach in all over country, for this party have special preparation

सूत्र बताते हैं कि आप के वरिष्ठ नेता राज्यों में जाकर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं व प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। जरूरी होने पर सक्रिय कार्यकर्र्ताओं से अगल मुलाकात भी कर सकते हैं।


बैठकों से मिले फीडबैक के आधार पर प्रांतीय इकाइयों में बदलाव की भी संभावना है। इसी कड़ी में शनिवार को वरिष्ठ नेता आशुतोष पुदुचेरी जा रहे हैं, जबकि सोमनाथ भारती 18 अक्तूबर को वहां पहुंचेंगे।

25 अक्तूबर को वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास, संजय सिंह व आशुतोष राजस्थान में होंगे। इसी दिन आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजू गुवाहाटी में होंगे।

इन राज्यों के लिए बनाई गई हैं रणनीति

aap reach in all over country, for this party have special preparation

इसके बाद आठ नवंबर को आशुतोष और दीपक वाजपेयी श्रीनगर इकाई के साथ बैठकें करेंगे। 22 नवंबर को कुमार विश्वास, आशुतोष व दीपक वाजपेयी उत्तराखंड में होंगे।


छह दिसंबर को आशुतोष व दिलीप पांडेय की गांधी नगर में बैठक होगी। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि फिलहाल पार्टी की नजर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक पर है। इन राज्यों में पार्टी नई मुहिम पर काम करेगी।

आशुतोष बोले कि हमारी कोशिश तीन स्तरों पर काम करने की है। पहला, प्रांतीय नेताओं से मुलाकात कर संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने की योजना तैयार करना है।

सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ समर्र्थकों का संवाद बनाना है। इसके अलावा बैठकों में स्थानीय स्तर के मसलों की पहचान भी करनी है, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed