फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP raises questions over BJPs claims regarding the cleaning of the Yamuna

Delhi NCR News: यमुना की सफाई के भाजपा के दावे पर आप ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
आप ने भाजपा पर अतिरिक्त पानी छोड़कर प्रदूषण कम दिखाने का लगाया आरोप, मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा को पानी पीने की चुनौती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप नेता कुलदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर भाजपा सरकार के सफाई संबंधी दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अतिरिक्त पानी छोड़कर यमुना के प्रदूषण को कम दिखा रही है और इसे सफाई के रूप में प्रचारित कर रही है।
आप नेताओं का दावा है कि पल्ला से वजीराबाद तक यमुना का करीब 26 किलोमीटर हिस्सा अपेक्षाकृत साफ रहता है। इसके बाद नजफगढ़ नाले का पानी नदी में मिलने से प्रदूषण बढ़ जाता है। पार्टी का आरोप है कि हरियाणा से हथिनीकुंड बैराज के जरिए अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से प्रदूषण का असर कम दिखाई देता है।
विज्ञापन

मनोज तिवारी के वीडियो पर सवाल
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में सोनिया विहार घाट पर यमुना में डुबकी लगाकर सफाई कार्यों में सुधार का दावा किया था। इसके जवाब में आप ने उनके कदम को राजनीतिक प्रचार बताया। आप नेता संजीव ने मनोज तिवारी का 9 नवंबर 2021 का पुराना फेसबुक वीडियो साझा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले भी यमुना के पानी को साफ बताया गया था, तो अब डुबकी लगाकर सफाई का प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी पीने की दी चुनौती
आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मनोज तिवारी और दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना का पानी पीकर दिखाने की चुनौती दी है। उन्होंने भाजपा पर नदी की वास्तविक स्थिति छिपाने का आरोप भी लगाया। दोनों दलों के बीच विवाद ने यमुना की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के दावों को लेकर राजनीतिक बहस तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed