फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap public relations campaign for Lok Sabha elections from 14th december

लोकसभा चुनाव के लिए आप का जनसंपर्क अभियान 14 से, केजरीवाल ने ली वरिष्ठ नेताओं की बैठक

Wed, 12 Dec 2018 05:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
aap public relations campaign for Lok Sabha elections from 14th december
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों को आम आदमी पार्टी (आप) देश में बनते भाजपा विरोधी माहौल के तौर पर देख रही है। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बेहतर संकेत मान रही है। पार्टी की रणनीति है कि दिल्ली की सातों सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाए। इसके लिए 14 दिसंबर से डोर-टू-डोर कैंपेन लांच करने जा रही है।      

विज्ञापन

 
पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम अपने निवास पर दिल्ली के आप सांसदों, लोक सभा प्रभारियों, विधायकों, निगम पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें दिल्ली की सातों सीटों पर आप की विजय सुनिश्चित करने का नया लक्ष्य पार्टी नेताओं को दिया गया। इसके लिए 14 दिसंबर से पार्टी जनसंपर्क का महाअभियान शुरू करेगी। 
विज्ञापन


पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान दिल्ली वालों को बताया जाएगा कि ईवीएम के सभी तिकड़मों के बाद भी अगर आम लोग खड़े हो जाए तो भाजपा को हराया जा सकता है। साथ ही केंद्र सरकार की तानाशाही पूर्ण नीतियों की भी जानकारी लोगों को दी जाएगी। गोपाल राय ने बताया कि 2013 में दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आप ने जिस तरह 15 साल तक दिल्ली की सत्ता में काबिज तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी को भुनाकर वोट हासिल किया, उसी तरह आने वाले लोकसभा चुनाव में भी आप सातों सीटों पर काबिज होगी। इसके लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाने को कहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ स्तर पर डोर टू डोर कैंपेन होगा शुरू
पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने बताया कि अभियान के दौरान सभी संसदीय क्षेत्र में बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन शुरू करेंगे। इसके लिए हर पोलिंग स्टेशन पर सेंटर बनाया जाएगा। मंडल, वार्ड, जिला और विधानसभा स्तर पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभियान को आगे बढ़ाएंगे।


गोपाल राय ने बताया कि मंगलवार को चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि आम लोगों में भाजपा के प्रति काफी गुस्सा है। आम लोग देश की तानाशाही सरकार से परेशान हैं। दिल्ली की जनता आप के साथ खड़ी है। पार्टी भाजपा को हराने के मंत्र के साथ लोगों के बीच जाएगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed