{"_id":"5900b3284f1c1b9228c0e01e","slug":"aap-performance-in-mcd-election-2017-gives-air-to-right-to-recall-option","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MCD चुनाव में AAP की हार से राइट टू रिकॉल को मिली हवा, 6 प्वॉइंट्स में जानें कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD चुनाव में AAP की हार से राइट टू रिकॉल को मिली हवा, 6 प्वॉइंट्स में जानें कैसे?
Thu, 27 Apr 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Apr 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
mcd election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नगर निगम चुनाव के परिणाम से दिल्ली सरकार की सेहत से बेशक सीधा ताल्लुक नहीं है, लेकिन निगम में सत्ता नहीं मिलने से आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं। निगम चुनाव को दिल्ली सरकार के कामकाज का जनमत संग्रह मानते हुए विपक्षी दलों ने राइट टू रिकॉल को हवा दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रामलीला मैदान के शपथ ग्रहण समारोह के भाषण को आधार बनाया जा रहा है।
4.एग्जिट पोल नहीं हुए एग्जिट
2 of 7
mcd election
1. इस मामले में सबसे आगे कभी केजरीवाल के सहयोगी रहे व फिलहाल स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव हैं। योगेंद्र यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री ने खुद ही निगम चुनाव को एक तरह से अपने रेफरेंडम में तब्दील कर दिया था। लिहाजा रामलीला मैदान में बार-बार दोहराए गए रिकॉल के सिद्धांत के अनुसार केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली की जनता से यह पूछना चाहिए कि अब उन्हें सत्ता में रहने का अधिकार है या नहीं।
5. होर्डिंग का जवाब होर्डिंग से दिया विजेंद्र गुप्ता ने
3 of 7
mcd election
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
2. वहीं, भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल बार-बार राइट टू रिकॉल की बात करते थे। अब के जरीवाल राइट टू रिकॉल को याद करें। दिल्लीवासियों ने केजरीवाल के खिलाफ जनमत दिया है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी का कहना है कि हालांकि, संविधान में इसका कोई प्रावधान नहीं है लेकिन इस मसले को हवा देने वाले केजरीवाल को नैतिक आधार पर खुद से सवाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
6.चंदा बंद सत्याग्रहियों ने भी मांगा केजरीवाल का इस्तीफा
4 of 7
mcd election
3. दूसरी तरफ आप नेताओं का कहना है कि इस पैमाने पर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस्तीफा देना चाहिए था। आप नेता आशुतोष ने कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव के बाद 2015 में जिस तरह दिल्ली में उनकी हार हुई थी, बिहार चुनाव भी हारे थे। तो क्या प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। पाटी़ॱर का कहना है कि ईवीएम से छेड़छाड़ करके मिली विजय को दिल्लीवासियों की इच्छा नहीं मानी जा सकती।
विज्ञापन
5 of 7
mcd election
4. नगर निगम की सियासी तस्वीर कमोवेश वैसी ही रही, जैसी संभावना एग्जिट पोल में दिखायी गई थी। हालांकि, भाजपा 200 के आंकड़े को पार नहीं कर सकी। चुनाव के दिन शाम को जारी हुए सभी एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत होने की भविष्यवाणी की गई थी। भाजपा नेताओं ने तो इससे रजामंदी जाहिर की थी, लेकिन कांग्रेस व आप नेता इससे असहमत दिखे थे। आप का कहना था कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गई तो परिणाम इसके उलट होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।